रायपुर में मितानिन के घर से बम बनाने का मिला मटेरियल, महापौर का साला विनय देवांगन गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश, जांच जारी

Bomb-making material recovered from a house of a local resident in Raipur; Mayor's brother-in-law Vinay Dewangan arrested; police crack case, investigation ongoing

रायपुर में मितानिन के घर से बम बनाने का मिला मटेरियल, महापौर का साला विनय देवांगन गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश, जांच जारी

रायपुर : राजधानी रायपुर में देसी बम बनाने वाला आरोपी विनय देवांगन पकड़ा गया है. पुलिस ने उसे 12 मई की रात रावाभाठा इलाके से गिरफ्तार किया है, इसी इलाके में मितानिन के घर से बम बनाने का रॉ मटेरियल मिला था. आरोपी विनय बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि, वह बम बनाने की तैयारी क्यों कर रहा था. उसके पास ये सामान कहां से आया. साथ ही इस मामले में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं. मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक रविशंकर शुक्ल वार्ड के रावाभाठा इलाके में मितानिन पुष्पा साहू का मकान है. पुष्पा साहू और उनके परिवार का बीरगांव निवासी विनय देवांगन से परिचय है. 6 मई की शाम विनय मितानिन के घर बैग लेकर पहुंचा था.
उसने कहा कि वह बैग अभी कुछ समय के लिए यहां रख रहा है और बाद में ले जाएगा. इसके बाद वह वहां से चला गया. मितानिन को इस पर शक हुआ, तो उसने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को खबर दी.
खबर मिलने पर अश्वनी यादव रात में मितानिन के घर पहुंचे और सुबह आने की बात कहकर चले गए. 7 मई की सुबह 8 बजे वार्ड पार्षद स्थानीय रहवासियों के साथ मौके पर पहुंचे और बैग खोलकर जांच की. उसमें एयर गन और देसी बम बनाने का सामान मिला.
इसके बाद पार्षद ने पुलिस को खबर दी. जिस पर नॉर्थ जोन के अधिकारी मौके पर और बम निरोधक दस्ता (BDDS) मौके पर पहुंचे थे. बैग से बैटरी, वायर, एयरगन, दो बोतल कैमिकल और डेटोनेटर नुमा सामान बरामद किया गया. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है
इस मामले के सामने आने के बाद आरोपी विनय देवांगन फरार हो गया था. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. इसके बाद रायपुर पुलिस ने 12 मई को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
आरोपी के रखवाए बैग से जो सामान मिला है. बैटरी, वायर, कैमिकल, डेटोनेटर ये सब आमतौर पर विस्फोटक डिवाइस या IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले सामान होते हैं. वहीं एयरगन अलग से हथियार या ट्रेनिंग/शिकार जैसी गतिविधियों में इस्तेमाल होती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t