नागाबुड़ा और अमलीपदर में कोऑपरेटिव बैंक शाखा खोलने की उठी मांग, किसानों की बढ़ती भीड़ और बैंक में रोजाना विवाद से बढ़ी परेशानी

Demands were raised for opening of Cooperative Bank branches in Nagabuda and Amlipada, increasing crowd of farmers and daily disputes in the bank increased the problems.

नागाबुड़ा और अमलीपदर में कोऑपरेटिव बैंक शाखा खोलने की उठी मांग, किसानों की बढ़ती भीड़ और बैंक में रोजाना विवाद से बढ़ी परेशानी

गरियाबंद : गरियाबंद में एक दिवसीय दौरा पर आए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा एवं उपाध्यक्ष अमिनेश (बॉबी) कश्यप को गरियाबंद विकासखंड गरियाबंद के ग्राम नागाबुड़ा और मैनपुर विकासखंड के ग्राम अमलीपदर में कोआपरेटिव्ह बैंक की शाखा खोलने की मांग भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के मुरलीधर सिन्हा ने की.
सिन्हा ने बताया कि जिला गरियाबंद में सहकारी समितियों की संख्या बढ़ गई. जिससे ग्राहक और किसानों की संख्या बढ़ गई है. जिससे बैंक शाखा में आए दिन विवाद होने लगता है, आवागमन और यातायात जाम हो जाता है. ऐसे में नई शाखा खोलना बहुत ज्यादा जरुरी हो गया है. भाजपा वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा ने गरियाबंद विकासखण्ड में नागाबुड़ा एवं विकासखण्ड मैनपुर में अमलीपदर में कोआपरेटिव्ह बैंक की शाखा खोलने की मांग की.
उन्होंने कहा कि नागाबुड़ा और अमलीपदर जैसे बड़े ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक शाखा खुलने से हजारों किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा. साथ ही बैंकिंग व्यवस्था सुगम होने से सहकारी योजनाओं का लाभ भी तेजी से लोगों तक पहुंच सकेगा.
इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चन्द्राकर, जिला महामंत्री आशीष शर्मा, जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके, भाजपा वरिष्ठ नेतागण बलदेव सिंह हुंदल, घनश्याम सिन्हा, अनूप भोसले, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, मंडल अध्यक्ष गरियाबंद सुमीत पारख, बिन्द्रानवागढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री धनंजय नेताम, भाजपा आई टी रायपुर सम्भाग प्रभारी सागर मयानी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, राधेश्याम सोनवानी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिन्दु सिन्हा, मंडल महामंत्री मंजरी गुप्ता, अमित बखारिया, तरूण पप्पू ठाकुर, प्रतीक ठाकुर, बारातू नेताम, प्रीतम प्रधान, दालचंद ध्रुव, सहित बड़ी तादाद में समितियों को अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t