महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, घर छोड़ने के बहाने भांठा बाड़ी ले जाकर जबरदस्ती की कोशिश, पति के पहुंचते ही बदमाश फरार, दो आरोपी गिरफ्तार

A woman was molested and assaulted, taken to Bhantha Bari on the pretext of leaving her home and raped, the scoundrel fled as soon as the husband arrived, two accused arrested.

महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, घर छोड़ने के बहाने भांठा बाड़ी ले जाकर जबरदस्ती की कोशिश, पति के पहुंचते ही बदमाश फरार, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती : सक्ती जिला में एक महिला से घर छोड़ने के बहाने ले जाकर छेड़छाड़ और मारपीट कर जबरदस्ती की कोशिश की गई. पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम भोथीडीह का नागेश्वर चंद्रा, बड़े गुड्डू कंवर अपने मोटर सायकल तुमको, तुम्हारे घर पहुंचा देते हैं. कहने लगे जिसे मना करने पर हम लोग तुम्हारे घर में छोड़ देंगे. कहकर जबरदस्ती अपने मोटर सायकल में बैठा लिये और घर न ले जाकर गांव मे अन्य जगह भांठा बाड़ी में ले जाकर गुड्डू ने उसके दोनों हाथ को पकड़कर और नागेश्वर चन्द्रा ने उसके दोनों पैर को पकड़कर बेईज्जत करने की नियत से उसके पहने हुए कपड़े को खोल रहे थे.
उसके द्वारा मना करने पर उन दोनों के द्वारा उसे हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिससे प्रार्थीया को बांये हाथ की कलाई में चोंट आई है. वह बचाओ-बचाओ कहकर चिल्ला रही थी तब गुड्डू कंवर ने उसके मुंह को दबा दिया था. उसके बाद उसका पति ग्राम खम्हारडीह के अपने दोस्त के साथ उसे खोजते हुए वहां पर पहुंचे तब नागेश्वर चंद्रा बड़े गुडडू कंवर उसके पति को देखकर दौड़ते हुए भाग गए.
इस रिपोर्ट पर अपराध 122/2026 धारा 140(3), 115(2), 74, 3(5) भा.न्या.सं. 3(1)(ब)(i)(ii) अनु. जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का जुर्म दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल रापुसे), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डा भुनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) द्वारा महिला संबंधी जुर्म में त्वरित कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देश देने पर थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा तत्तकाल टीम गठित कर आरोपीगण नागेश्वर चंद्रा पिता रोहित कुमार चंद्र उम्र 30 साल, अमोल सिंह कंवर उर्फ बड़े गुडडू कंवर पिता स्व राम प्रसाद कंवर उम्र 40 साल दोनों निवासी भोथीडीह के सकुनत पर दबिश देकर 5 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया. देर रात हो जाने पर 6 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. आरोपीगण का जेल वारंट बनने से आरोपीगण को जेल दाखिल किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t