पति को आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी ने खोया आपा, प्रेमिका को डंडे से हमला कर उतारा मौत के घाट, हत्या के आरोप में मंदाकिनी गिरफ्तार
Seeing her husband in a compromising position, the wife lost her temper, attacked the girlfriend with a stick and killed her. Mandakini was arrested on murder charges.
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक ने एक महिला की जान ले ली.पति-पत्नी और प्रेम संबंध से जुड़े विवाद के चलते यह गंभीर वारदात हुई. इस खौफनाक मामले में आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला मंदाकिनी बैगा को शक था कि उसके पति अर्जुन बैगा का संबंध सोनकली बैगा उम्र 22 साल से है. 21 अप्रैल 2026 को महिला ने अपने पति और सोनकली को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसके बाद गुस्से में उसने डंडे से सोनकली पर हमला कर दिया. हमले में सोनकली गंभीर रुप से घायल हो गई.
परिजनों ने उसे फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इस वारदात की खबर मिलने पर कुकदूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी महिला मंदाकिनी बैगा को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और पारिवारिक विवाद से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है. इस वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक पारिवारिक तनाव और अविश्वास के कारण यह दर्दनाक घटना हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



