त्योहारी सीजन में अवैध पटाखा कारोबार पर धमतरी पुलिस की कार्यवाही, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त, आरोपी शुभम देवांगन के खिलाफ अपराध दर्ज
Dhamtari police crack down on illegal firecracker trade during the festive season; firecrackers worth ₹1.20 lakh seized, and a case registered against the accused, Shubham Dewangan.
धमतरी/मगरलोड : आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने औत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के मकसद से धमतरी पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है.
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को इस बारे में लगातार निगरानी रखने और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं.
मुखबिर की खबर पर रुद्री पुलिस ने लिया फौरन एक्शन
इसी कड़ी में थाना रुद्री पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम भटगांव स्थित एक नवनिर्मित मकान में बिना वैध अनुज्ञप्ति के बड़ी तादाद में पटाखों का जखीरा कर उनकी बिक्री की तैयारी की जा रही है. खबर की गंभीरता को देखते हुए थाना रुद्री पुलिस टीम के साथ फौरन मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान पर दबिश दी.
10 खाची और 1 कार्टून पटाखे बरामद, कुल कीमत 1.20 लाख रुपये
पुलिस टीम द्वारा मौके पर जांच के दौरान विभिन्न कंपनियों के पटाखे बरामद किए गए. जिन्हें बिना वैध अनुज्ञप्ति के भंडारित किया गया था. पुलिस ने मौके से कुल 10 नग खाची और 1 नग कार्टून में रखे पटाखे जिनकी अनुमानित कुल कीमत 1,20,000 रुपये (एक लाख बीस हजार रुपये) है, विधिवत जब्त किए.
पटाखों का असुरक्षित तरीके से भंडारण आगजनी और हादसों की आशंका पैदा कर सकता था. जिससे आसपास के लोगों की जान-माल को खतरा हो सकता था. पुलिस द्वारा मामले में फौरन वैधानिक कार्यवाही की गई. इस मामले में थाना रुद्री में अपराध क्रमांक 39/26, धारा 9(ख), विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है.
आरोपी
शुभम देवांगन पिता स्व तरुण देवांगन उम्र 20 साल निवासी: ग्राम भटगांव, थाना रुद्री, जिला धमतरी, छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



