पुरानी रंजिश के चलते साले ने जीजा पर टांगी से हमला कर उतारा मौत के घाट, गांव में मचा हड़कंप, बहन को विधवा बनाने वाला साला घुरसाय गिरफ्तार
Driven by an old enmity, a man killed his brother-in-law by attacking him with an axe, causing a stir in the village; the accused, Ghursay—who turned his sister into a widow—has been arrested.
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोयदा में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने जीजा पर टांगी से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से जीजा की मौत हो गई. वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है.
पुरानी रंजिश में किया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सोयदा खुटनपारा निवासी मृतक दोंदूराम उम्र 40 साल की पत्नी दूरपति बाई ने लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अक्टूबर को उसका पति अपनी बेटी के घर गया था. 11 अक्टूबर को वह वापस लौटा. इस दौरान बेटी के घर में हुए विवाद की वजह से उसे वहां कुछ समय रुकना पड़ा था. इसके बाद 12 अक्टूबर की रात करीब 9:40 बजे मृतक की पत्नी घर में सो रही थी. तभी उनकी बेटी सरस्वती जोर-जोर से आवाज लगाने लगी. आवाज सुनकर पत्नी बाहर निकली तो देखा कि उसका पति दोंदूराम सड़क किनारे मृत हालत में पड़ा था. उसके सिर से खून निकल रहा था.
खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने जीजा पर धारदार टांगी से वार कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल होने की वजह से जीजा की मौत हो गई. खुनी वारदात की खबर पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया. मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई.
टांगी से वार कर हत्या करने का आरोप
जांच के दौरान पुलिस ने संदेही घुरसाय बसोड़ पिता बैजनाथ बसोड़ उम्र 48 साल निवासी ग्राम सोयदा खुटनपारा से पूछताछ की. पूछताछ में पुरानी रंजिश और आए दिन होने वाले झगड़े-विवाद की बात सामने आई.
बताया गया कि मृतक शराब पीकर अक्सर गाली-गलौज करता था और विवाद करता था. इसी से परेशान होकर आरोपी ने कथित तौर पर टांगी से मृतक के बाएं गाल पर वार कर उसकी हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई टांगी बरामद कर ली है. मंगलवार, 13 अक्टूबर को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, गिरफ्तार आरोपी घुरसाय बसोड़ को अदालत के सामने पेश किया गया. पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



