होटल के अंदर संदिग्ध हालत में मौत, रसोई कमरे में फंदे पर लटका मिला शव!, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Death under suspicious circumstances inside a hotel; body found hanging in the kitchen! Forensic team collects evidence; incident sparks a sensation; police investigating.
सूरजपुर : सूरजपुर के चंद्रपुर स्थित नाश्ता होटल के रसोई कमरे में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मृतक की पहचान सागरपुर निवासी गोलू के रूप में हुई है. वह इसी होटल में काम करता था. घटना सुबह करीब 5 बजे की है. बताया जा रहा है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले शव को नीचे उतार लिया गया था.घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रपुर स्थित आदित्य होटल का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह 5 बजे जब कर्मचारी होटल पहुंचे तो उन्हें रसोई कमरे में युवक का शव देखा. जिसके बाद उन्होंने संचालक को जानकारी दी. पुलिस को खबर दी गई कि उनके होटल में काम करने वाला युवक फांसी के फंदे पर झूल गया है. इसके बाद उन्होंने पुलिस के पहुंचने से पहले ही खुद शव को नीचे उतार लिया.
मौत की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. परिवार के लोगों के लिए यह घटना बेहद चौंकाने वाली रही. नाश्ता होटल के रसोई कमरे में युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर गोलू की मौत किन हालात में हुई? क्या घटना से पहले कुछ ऐसा हुआ था. जिसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है? फिलहाल इन सवालों के जवाब साफ नहीं हैं. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
कोतवाली थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर जांच शुरु की. सभी भौतिक सबूत जुटा लिए गए. वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है. युवक की मौत की असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं है और पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है.
पुलिस होटल संचालक, वहां काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही मृतिका के कॉल रिकॉर्ड्स (CDR) और वह कहां से आई थी, इसकी भी गहन जांच की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



