सूने मकान से सोने की चेन चोरी, गांव की पड़ोसन निकली चोरनी, पुलिस ने पड़ोस की महिला कामनी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जेवर बरामद

Gold chain stolen from an empty house; a female neighbor turned out to be the thief. Police arrested the neighbor, Kamni, sent her to jail, and recovered the jewelry.

सूने मकान से सोने की चेन चोरी, गांव की पड़ोसन निकली चोरनी, पुलिस ने पड़ोस की महिला कामनी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जेवर बरामद

बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर जिला में सरकंडा थाना क्षेत्र के विजयापुरम अटल आवास में सूने मकान से सोने की चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला की पहचान कामनी बरानी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली है. बरामद चेन की कीमत करीब 38 हजार रुपये बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मकान में कोई मौजूद नहीं था. आरोपी महिला पड़ोस में रहने की वजह से घर की गतिविधियों से परिचित थी. उसे इस बात की जानकारी थी कि मकान कब सूना रहता है. इसके साथ ही उसे घर की चाबी के बारे में भी जानकारी थी. इसी का फायदा उठाकर उसने मौका देखकर घर में प्रवेश किया और वहां रखी सोने की चेन चोरी कर ली.
घर के सदस्यों को जब सोने की चेन गायब होने की जानकारी मिली तो उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन चेन का कोई पता नहीं चला. इसके बाद मामले की खबर सरकंडा थाना पुलिस को दी गई. शिकायत मिलने पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई. जांच के दौरान इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया कि घर में जबरन प्रवेश के संकेत नहीं मिले थे. ऐसे में पुलिस को शक हुआ कि चोरी करने वाले व्यक्ति को मकान और चाबी के बारे में पहले से जानकारी हो सकती है.
पूछताछ और आसपास से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को पड़ोस में रहने वाली कामनी बरानी पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए बुलाया. पुलिस के मुताबिक पूछताछ और जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर महिला की भूमिका सामने आई.
पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही और जांच के आधार पर चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली. बरामद जेवर की कीमत करीब 38 हजार रुपये आंकी गई है. चेन बरामद होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी को घर के सूने रहने और चाबी की जानकारी थी. इसी वजह वह बिना किसी बड़ी परेशानी के मकान में घुसने में आसानी से कामयाब रही. हालांकि चोरी किस दिन और किस समय की गई. इसकी डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है.
इस वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि घर की चाबी और प्राइवेट जानकारी आसपास के लोगों के साथ साझा करना किस तरह नुकसानदायक साबित हो सकता है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी कामनी बरानी पुलिस की गिरफ्त में है और चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है. सरकंडा थाना पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb