खेती के लिए गांव आए बुजुर्ग दंपत्ति की मिली अधजली लाश, शरीर पर चोट के निशान, हत्या के बाद जलाया शव, फैली सनसनी, हिरासत में संदेही, पूछताछ जारी

Half-burnt bodies of an elderly couple, who had come to the village for farming, were found bearing injury marks; the bodies were set ablaze after the murder, sparking a sensation; a suspect is in custody, and questioning is underway.

खेती के लिए गांव आए बुजुर्ग दंपत्ति की मिली अधजली लाश, शरीर पर चोट के निशान, हत्या के बाद जलाया शव, फैली सनसनी, हिरासत में संदेही, पूछताछ जारी

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में बुधवार की सुबह बुजुर्ग दंपत्ति की अधजली लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के शरीर पर मिले गहरे चोट के निशान को देखते हुए पुलिस अज्ञात हत्यारों की पतासाजी में जुट गई है. जमीन विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है. पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 90 किलोमीटर दूर स्थित धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम क्रोंधा में सुबह एक मकान में दो बुजुर्ग राम राठिया उम्र 65 साल और उसकी पत्नी पुनई बाई राठिया की अधजली हालत में लाश मिली है. बताया जा रहा है कि ये दोनों घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम औरामुड़ा गांव के रहने वाले हैं. जो कि खेती किसानी काम के सिलसिले में क्रोधा गांव पहुंचे थे. सुबह दोनों के शव मिलने की जानकारी के बाद घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. बुधवार की दोपहर बुजुर्ग दंपत्ति की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस, फारेंसिक एक्सपर्ट के अलावा डॉग स्वायड की टीम मौके पर पहुंची.
मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत छिपाने शव को आग लगाकर फरार हो गए.
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दंपत्ति मूलत: घरघोड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं. पिछले कुछ साल पूर्व उन्होंने यहां जमीन खरीदी थी. उसी जमीन पर खेती किसानी के सिलसिले में वे लोग क्रोंधा गांव पहुंचे थे. इसी बीच अज्ञात आरोपियों ने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद के चलते ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया होगा.
दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.वहीं पुलिस की अलग-अलग टीम मामले की जांच में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम ने हत्या के इस मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होनें की भी बात कही जा रही है.
इस दोहरे हत्याकांड के संबंध में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि ग्राम क्रोंधा में बुजुर्ग दंपत्ति की लाश मिलने के बाद मौके पर फारेंसिक एक्सपर्ट एवं डॉग स्वायड की टीम भेजकर जांच कराई जा रही है. उनका कहना था कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा होना पाया जा रहा है. चूंकि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान और आसपास के खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं और हत्यारे ने सबूत मिटाने के लिये दोनों को जलाने का भी प्रयास किया है. फिलहाल पुलिस टीम मौके से मिले सबूतों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?