पारागांव में स्कूली बच्चों ने स्कूल के गेट पर जड़ा ताला, सड़क पर उतरे छात्र, चक्काजाम कर स्कूल का शौचालय तोड़ने का जताया विरोध, सरपंच के खिलाफ भी गुस्सा
In Paragaon, schoolchildren locked the school gate and took to the streets; they staged a road blockade to protest the demolition of the school toilet and also expressed anger against the Sarpanch.
अभनपुर : अभनपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव की स्कूल परिसर में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे को लेकर ग्राम पारागांव में माहौल गरमा गया. स्कूली बच्चों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते बच्चे सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर अपनी नाराजगी जाहिर की. बच्चों के प्रदर्शन के चलते सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा.
महिला शौचालय तोड़कर उपस्वास्थ्य केंद्र बनाने की तैयारी
मिली जानकारी के मुताबिक गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव की स्कूल परिसर में स्थित महिला शौचालय को तोड़कर वहां उपस्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की तैयारी की जा रही है. इसी प्रस्तावित निर्माण को लेकर स्कूली बच्चे नाराज हैं और इसका विरोध कर रहे हैं.
सरपंच के खिलाफ भी फूटा बच्चों का गुस्सा
प्रदर्शन कर रहे बच्चों ने ग्राम सरपंच के खिलाफ भी नाराजगी जताई. बच्चों का कहना है कि, स्कूल परिसर में मौजूद जरूरी सुविधा को हटाकर अन्य निर्माण किए जाने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
बच्चों के चक्काजाम से थमा यातायात
विरोध के दौरान बड़ी संख्या में बच्चे सड़क पर ही मौजूद रहे, जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ. फिलहाल, मौके पर किसी जिम्मेदार अधिकारी के पहुंचने की खबर नहीं मिली है. बच्चों के विरोध और चक्काजाम के चलते सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ. अब प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और बच्चों की मांगों पर किस तरह कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



