जंगल में मिला तेंदुए का शव, खेत में बिछाया करंट का जाल बना मौत की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार, विद्युत खंभे से तार जोड़कर वन्यप्राणी का शिकार!

Leopard carcass found in the forest; an electrified trap set in a field proved fatal. Two suspects arrested—they had poached the wild animal by connecting wires to an electricity pole!

जंगल में मिला तेंदुए का शव, खेत में बिछाया करंट का जाल बना मौत की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार, विद्युत खंभे से तार जोड़कर वन्यप्राणी का शिकार!

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जंगल में वन्यप्राणियों के अवैध शिकार के लिए बिछाया गया बिजली का जाल एक नर तेंदुए की मौत की वजह बना. वन विभाग की टीम ने मामले की जांच करते हुए विद्युत करंट से वन्यप्राणी का शिकार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले में वन विभाग की जांच अभी जारी है. और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र बिलाईगढ़ के कक्ष क्रमांक 446 में 7 नवंबर 2026 को नियमित गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को एक नर तेंदुआ मृत हालत में मिला। वन्यप्राणी की मौत की जानकारी मिलते ही विभाग ने वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20905/2 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.
मौके की जांच के दौरान वन विभाग की टीम को गेड़ी, सब्बल, जीआई तार सहित कुछ अन्य सामग्री मिली. इन सामानों को जांच के लिए जब्त किया गया. तेंदुए की मौत की असल वजह का पता लगाने के लिए जिला स्तरीय पशु चिकित्सकों की टीम ने शव परीक्षण किया. जरुरी नमूने इकठ्ठा कर उन्हें सीलबंद किया गया. ताकि वैज्ञानिक जांच के जरिए मौत के वजह की पुष्टि की जा सके. इसके बाद नियमानुसार तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया गया.
डॉग स्क्वायड की मदद से खुला मामला
जांच को आगे बढ़ाने के लिए वन विभाग ने डॉग स्क्वायड की भी मदद ली. मौके से मिले सबूतों और डॉग स्क्वायड से मिले इशारों के आधार पर जांच की दिशा ग्राम गोंदली की तरफ बढ़ी. यहां खेत में तार बिछाकर उसे विद्युत खंभे से जोड़ने और अवैध तरीक से करंट प्रवाहित कर वन्यप्राणियों का शिकार करने के सबूत मिले.
जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर वन विभाग ने ग्राम गोंदली निवासी होरीलाल उर्फ किरीट यादव उम्र 55 साल और फागूलाल उर्फ गणपत यादव उम्र 25 साल को गिरफ्तार किया. दोनों पर बिजली करंट का इस्तेमाल कर वन्यप्राणी के शिकार में शामिल होने का आरोप है.
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
वन विभाग ने दोनों आरोपियों को 9 नवंबर 2026 को बिलाईगढ़ अदालत में पेश किया. अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक गिरसत में भेज दिया गया. विभाग अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि शिकार के लिए करंट का जाल किस मकसद से बिछाया गया था और क्या इस घटना में अन्य लोग भी शामिल थे.
वन्यजीवों के शिकार के लिए खेतों और जंगलों के आसपास बिजली का अवैध जाल बिछाना न सिर्फ वन्यप्राणियों के लिए जानलेवा है. बल्कि इससे आम लोगों और मवेशियों की जान को भी खतरा हो सकता है. वन विभाग की इस कार्रवाई ने एक बार फिर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अवैध विद्युत करंट के इस्तेमाल पर प्रभावी निगरानी और सख्त कार्रवाई की जरुरत को सामने ला दिया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb