महादेव सट्टा ऐप केस: Ebix Official के चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, ED ट्रांजिट रिमांड पर ला रही रायपुर, सट्टे की कमाई से खरीदी अमेरिकी कंपनी

Mahadev Betting App Case: Ebix official Chairman Vikas Garg arrested in Delhi; ED bringing him to Raipur on transit remand; US company purchased using betting proceeds.

महादेव सट्टा ऐप केस: Ebix Official के चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, ED ट्रांजिट रिमांड पर ला रही रायपुर, सट्टे की कमाई से खरीदी अमेरिकी कंपनी

रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एबिक्स ऑफिशियल (Ebix Official) के चेयरमैन विकास गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. ED ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर ला रही है.
करोड़ों की संपत्ति कुर्क
हाल ही में ED के रायपुर जोनल कार्यालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कार्रवाई करते हुए विकास गर्ग, उनके रिश्तेदारों और करीबियों की ₹940.77 करोड़ की चल-अचल संपत्ति अटैच की थी. इसमें दिल्ली का आलीशान आवासीय भवन, गोवा और नैनीताल के दफ्तर, व्यावसायिक जमीनों के भूखंड और वित्तीय परिसंपत्तियां शामिल हैं.
सट्टे की कमाई से खरीदी अमेरिकी कंपनी
विकास गर्ग पर आरोप है कि उन्होंने महादेव ऐप और स्काई एक्सचेंज के जरिए कमाए गए काले धन को सफेद (व्हाइट) करने के लिए शेयर बाजार का सहारा लिया. उन्होंने अगस्त 2024 में ₹940 करोड़ का काला धन विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के जरिए ‘एराया लाइफस्पेसेज’ के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) में लगाया और इसके जरिए अमेरिका की दिवालिया हो चुकी बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी ‘एबिक्स’ को खरीद लिया. ED ने एबिक्स में खरीदी गई उनकी 75% से ज्यादा की हिस्सेदारी को भी कुर्क कर लिया है.
अब तक ₹3,800 करोड़ की संपत्ति अटैच
इस मामले में ED पहले भी सात प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी कर करीब ₹2,825 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी थी. नई कार्रवाई के बाद अब तक इस पूरे घोटाले में कुल ₹3,800 करोड़ की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं.
महीने में 450 करोड़ रुपये की अवैध कमाई
ED की जांच के अनुसार, महादेव ऑनलाइन बुक और स्काई एक्सचेंज का पूरा नेटवर्क विदेशों से एक फ्रेंचाइजी आधारित पैनल सिस्टम के जरिए चलाया जा रहा था. देश भर में फैले एजेंटों और सब-एजेंटों के इस नेटवर्क के जरिए लाखों लोगों को सट्टेबाजी से जोड़ा गया था. जिससे यह गिरोह हर महीने ₹450 करोड़ से अधिक की काली कमाई कर रहा था.
कई राज्यों में दर्ज हैं मामले
इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच सबसे पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दर्ज एक FIR के आधार पर शुरू हुई थी. बाद में छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में दर्ज मामलों को भी ED ने अपनी जांच में शामिल किया है.
विकास गर्ग शेयर बाजार में लिस्टेड तीन बड़ी कंपनियों विकास ईकोटेक, विकास लाइफकेयर और एराया लाइफस्पेसेज के प्रमोटर हैं. और फिलहाल विशेष PMLA अदालत में इन मामलों की सुनवाई चल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

कौन है विकास गर्ग?
व्यवसायी विकास गर्ग पुरानी भाजपा परिवार से हैं। उनके पिता नंद किशोर गर्ग दिल्ली के त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर तीन बार चुने जा चुके हैं. भाजपा द्वारा 2024 में विकास गर्ग को भाजपा दिल्ली की आर्थिक सेल का संयोजक नियुक्त किया गया था.
अब तक 3800 करोड़ की संपत्ति जब्त
एजेंसी ने इन अटैचमेंट को अवैध बेटिंग ऑपरेशन्स से प्राप्त क्राइम प्रोसीड्स बताया, जो विकास गर्ग के स्वामित्व और नियंत्रण वाली इकाइयों में रूट किए गए थे।मार्च 2026 में ईडी ने कहा था कि इस मामले में देशभर में 175 से ज्यादा जगहों पर सर्च की गईं, 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 74 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई और भारत-विदेश में लगभग 4,336 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज की गईं। नवीनतम बयान में अटैच की गई संपत्तियों का मूल्य 3,800 करोड़ रुपये बताया गया
केमिकल बनाता है विकास गर्ग
गर्ग विकास लाइफकेयर लिमिटेड और विकास इकोटेक लिमिटेड के प्रमोटर हैं, जो केमिकल्स बनाती हैं और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड हैं। अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर वे खुद को कन्वीनर इकोनॉमिक सेल, भाजपा बताते हैं। अगस्त 2024 में भाजपा दिल्ली द्वारा जारी पदाधिकारियों की सूची में भी उन्हें इस पद पर दिखाया गया है।गर्ग के सोशल मीडिया अकाउंट्स में अमित शाह समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें हैं। इनमें अप्रैल 2025 में किरेन रिजिजू, सितंबर 2024 में अनुराग ठाकुर, नवंबर 2022 में ओम बिरला और नवंबर 2021 में मनोज तिवारी के साथ मीटिंग्स शामिल हैं।सितंबर 2025 में गर्ग ने हर्ष मल्होत्रा (कॉर्पोरेट मामलों और सड़क परिवहन के राज्य मंत्री) से मुलाकात की और ट्वीट किया कि उन्होंने आर्थिक सेल और उसके कामकाज से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। मई 2026 में मल्होत्रा दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष बने.
क्या कहा भूपेश बघेल ने?
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ANI से कहा है कि खबर आई है कि दिल्ली भाजपा इकाई के आर्थिक मामलों के प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकास गर्ग महादेव ऐप मामले में शामिल हैं और उनकी 904 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है.
ऐसे ऐप्स को बंद करने की जिम्मेदारी भारत सरकार की है; उनके पास अधिकार था लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। भूपेश कहते हैं अब कारण स्पष्ट है -उनके अपने लोग इसमें शामिल हैं। मैं नवनीत सहगल और हिरेन जोशी की जांच की मांग करता हूं, जो कभी बेहद शक्तिशाली अधिकारी थे और जिनके व्हाट्सएप संदेश खबरों की सुर्खियां तय करते थे। वे अब कहां हैं? सरकार उनकी जांच क्यों नहीं कर रही है? ईडी उन तक क्यों नहीं पहुंची? उनकी जांच होनी चाहिए। हम उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करते हैं जो विदेश में हैं.
भूपेश कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में सत्ता में रहते हुए हमने लुकआउट सर्कुलर जारी करने का अनुरोध किया था, लेकिन मौजूदा डबल इंजन सरकार के बावजूद भी उन व्यक्तियों को देश वापस नहीं लाया गया है; वे विदेश में ही हैं। भारत सरकार महादेव सट्टेबाजी मामले पर कार्रवाई करने में विफल क्यों है? इसका जवाब चाहिए। ग़ज़ब यह कि ये ट्वीट ANI ने हटा दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?