नाबालिग से अश्लील हरकत, पुलिस ने लिया फौरन सख्त एक्शन, आरोपी गौतम राम गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे

Obscene act with a minor: Police took immediate, strict action; the accused, Gautam Ram, was arrested and put behind bars.

नाबालिग से अश्लील हरकत, पुलिस ने लिया फौरन सख्त एक्शन, आरोपी गौतम राम गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे

सरगुजा : सरगुजा जिले में नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर सख्ती बरतते हुए सरगुजा पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. थाना कोतवाली पुलिस टीम ने लज्जा भंग करने के आशय से नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोप में गौतम राम उर्फ सटेल को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया था.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीड़िता ने थाना कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि घटना 2 अगस्त 2026 की है. ग्राम करम्हा थाना कोतवाली निवासी गौतम राम उर्फ सटेल ने उसे अकेला देखकर लज्जा भंग करने के आशय से जबरन छेड़छाड़ की. घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से बचकर अपने घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी.
परिजनों के साथ पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 537/26 दर्ज किया. मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75(2), 76 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांच शुरू की.
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़िता से घटना से संबंधित जानकारी लेकर आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास और सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी गौतम राम उर्फ सटेल को पकड़ लिया गया.
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म का पुख्ता सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
आरोपी
गौतम राम उर्फ सटेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम करम्हा, थाना अंबिकापुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?