पेट्रोल-डीजल की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक महीने में चौथी बार बढ़े दाम, जानिए कितनी हुई इस बार बढ़ोतरी, आम जनता पर होगा सीधा असर

Petrol and diesel prices have broken all records, rising for the fourth time in a month. Find out how much the increase is this time, and it will have a direct impact on the general public.

पेट्रोल-डीजल की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक महीने में चौथी बार बढ़े दाम, जानिए कितनी हुई इस बार बढ़ोतरी, आम जनता पर होगा सीधा असर

तेल कंपनियों ने 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए और डीजल की कीमत 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गई है. 
मध्यप्रदेश में रेट 3 रुपए तक बढ़े हैं. नए रेट के बाद एमपी में डीजल 100 रुपए के पार पहुंच गया. जबकि पेट्रोल 116 रुपए या उससे ज्यादा हो गया है. नए रेट के मुताबिक भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपए और डीजल 99.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है. 
प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन में तेल सबसे महंगा है. वहां डीजल 100.11 रुपए और पेट्रोल 115.03 रुपए में मिलेगा. इंदौर में पेट्रोल 114.54 रुपए और डीजल 99.57 रुपए में मिलेगा। जबलपुर और ग्वालियर में भी कीमतें बढ़ी हैं.
इस महीने पहली बढ़ोतरी 15 मई को हुई थी। 25 मई की बढ़ोतरी के बाद यह चौथी बढ़ोतरी है. चारों बार में पेट्रोल-डीजल करीब 8 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया है. अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं.
महंगाई पर असर
पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ने से आम जनता पर सीधा असर होगा.
मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ेगा, फल, सब्जी और राशन महंगे होंगे.
खेती की लागत बढ़ेगी: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने में किसानों का खर्च बढ़ेगा.
बस-ऑटो का किराया बढ़ सकता है: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बस में भी महंगाई आएगी.
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को जमकर सुनाया है. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महंगाई मानव मोदी बताया. उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाकर चुपके-चुपके जनता की जेब काट रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

राज्य

सबसे महंगा पेट्रोल किस शहर में

कीमत (रुपये/लीटर)

सरकार

आंध्र प्रदेश

चित्तूर

118.34

एनडीए

तेंलगाना

निजामाबाद

117.06

कांग्रेस

मध्य प्रदेश

छतरपुर

116.09

भाजपा

केरल

तिरुवनंतपुरम

115.34

कांग्रेस

बिहार

अररिया

115.07

भाजपा

कर्नाटक

मंगलौर

115.01

कांग्रेस

मेघालय

जोवाई

115.01

एनडीए

ओडिशा

भवानीपटना

115.01

भाजपा

तमिलनाडु

तिरुवरुर

115.01

टीवीके कांग्रेस गठबंधन

पश्चिम बंगाल

पुरुलिया

114.69

भाजपा

राजस्थान

झुंझुनू

114.15

भाजपा

महाराष्ट्र

जलना

113.18

भाजपा

सिक्किम

गंगटोक

110.95

भाजपा

छत्तीसगढ़

नारायणपुर

109.74

भाजपा

जम्मू और कश्मीर

कुपवाड़ा

109.61

नेशनल कॉन्फ्रेंस

झारखंड

डाल्टनगंज

107.09

कांग्रेस गठबंधन

असम

नौगांव

106.98

भाजपा

मणिपुर

इंफाल

106.82

भाजपा

मिजोरम

आइजोल

106.39

जेडपीएम

पंजाब

मोहाली

105.88

आप

त्रिपुरा

अगरतला

104.93

भाजपा

नागालैंड

कोहिमा

104.8

एनडीए

पुदुचेरी

यानम

104.29

एनडीए

हरियाणा

सिरसा

104.11

भाजपा

गोवा

मार्गो

103.93

भाजपा

उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर

103.56

भाजपा

गुजरात

दाहोद

102.93

भाजपा

हिमाचल प्रदेश

कुल्लू

102.58

कांग्रेस

उत्तराखंड

पिथौरागढ़

102.15

भाजपा

दिल्ली

दिल्ली

102.12

भाजपा

चंडीगढ़

चंडीगढ़

101.54

केंद्र शासित