आज गरियाबंद में बिजली कटौती, सुबह 9 से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई, नवापारा के शहर में भी कई क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

Power cuts in Gariaband today; supply will be affected from 9:00 AM to 4:00 PM. Electricity supply will also be interrupted in several areas of Nawapara town.

आज गरियाबंद में बिजली कटौती, सुबह 9 से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई, नवापारा के शहर में भी कई क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

गरियाबंद में बिजली कटौती
गरियाबंद : विद्युत उपकेंद्रों में मरम्मत, पेड़ों की छंटाई और ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य के चलते शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अलग-अलग फीडरों में निर्धारित समय पर काम किया जाएगा. इसके चलते उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है.
⚡ पहला शटडाउन: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
33/11 केवी गरियाबंद उपकेंद्र के अंतर्गत 11 केवी टाउन-1 और 11 केवी टाउन-2 फीडर में मरम्मत एवं पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा. इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
प्रभावित क्षेत्र: शारदा चौक, आजाद चौक, पारागांव रोड, भूतेश्वर चौक से आमदी, पैरी कॉलोनी, जेल रोड, मजरकटा, सढौली, भिलाई, पाथरमोहदा, कोकड़ी, कुम्हारपारा, सुभाष चौक, बस स्टैंड, कचहरी, फॉरेस्ट कॉलोनी, सिविल लाइन, चंडी चौक, मानस चौक, यादवपारा, मंगल बाजार, फॉरेस्ट ऑफिस से पैरी नदी और तिरंगा चौक से छीन तालाब सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे.
⚡ दूसरा शटडाउन: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
11 केवी कलेक्ट्रेट फीडर में ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया जाएगा. इसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
प्रभावित क्षेत्र: डॉक बंगला, रावण भाटा, देवभोग रोड, फॉरेस्ट ऑफिस से जिला पंचायत क्षेत्र, कलेक्टर कार्यालय और पुलिस कॉलोनी फेज-1 सहित आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी.
???? विद्युत विभाग की उपभोक्ताओं से अपील
निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहने की संभावना को देखते हुए उपभोक्ता अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें. मोबाइल फोन, इन्वर्टर और अन्य जरूरी उपकरणों को समय रहते चार्ज कर लें और बिजली पर निर्भर कार्यों की योजना उसी मुताबिक बनाएं.
नोट: विद्युत विभाग के अनुसार, कार्य की आवश्यकता एवं परिस्थितियों के आधार पर बिजली कटौती के समय में बदलाव किया जा सकता है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

नवापारा में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
 नवापारा राजिम : नवापारा नगर में दीपावली से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा रखरखावका काम किया जा रहा है. इसके चलते आज 31 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को कुछ इलाकों को छोड़कर पुरे नवापारा शहर में करीब 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
31 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को 33/11 kv उपकेंद्र पारागांव में दीपावली पूर्व मेंटेनेंस कार्य के लिए निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति 10 बजे से 4 बजे तक बंद रहेगा. जिसमें 11केवी फीडर, 11 kv पारागांव फीडर, 11kv टाउन फीडर, 11kv राजिम फीडर, 11kv गंज रोड फीडर, 11kv हाई टेक फीडर, 11केवी चंपारण फीडर, 11केवी पोंड फीडर, 11केवी अटल ज्योति फीडर और अन्य भी फीडर जो इस उपकेंद्र में आते है वे सभी प्रभावित रहेंगे.
विभाग ने बताया कि शीतलापारा और सिन्धी कालोनी के कुछ क्षेत्रों को छोड़ कर पुरे नवापारा क्षेत्र में बिजली प्रभावित रहेगी. नोट- आवश्यकता के अनुसार समय में बदलाव किया जा सकता है.
राजिम फीडर – प्रभावित क्षेत्र कुटीपारा पारागांव, बिजली ऑफिस के सामने, छानु पोहा मिल, जिओ पेट्रोल पंप, दमानी पेट्रोल पंप, अथर्व डायग्नॉस्टिक, मैडम चौक, राजिम रोड, यश पर्बोइलिंग, महादेव मोटर्स तक.
11KV चंपारण फीडर – नवागांव, लखना, कोलियरी, चंपारण, जिसमें आने वाले सभी उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे. इसी तरह पारागांव, छाटा, पोंड क्षेत्र भी प्रभावित रहेगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb