कूलर और टीवी के लिए गर्भवती बहू को किया प्रताड़ित, गाली-गलौज व दहेज़ प्रताड़ना के आरोप में सास-ससुर और पति के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Pregnant daughter-in-law harassed for a cooler and TV; FIR filed against in-laws and husband for abuse and dowry harassment; police investigating

कूलर और टीवी के लिए गर्भवती बहू को किया प्रताड़ित, गाली-गलौज व दहेज़ प्रताड़ना के आरोप में सास-ससुर और पति के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : दुर्ग जिले के नंदिनी माइंस अहिवारा क्षेत्र में रहने वाली एक गर्भवती महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले में महिला थाना भिलाई नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता शिल्पा गोस्वामी उम्र 25 साल ने बताया कि शादी के शुरुआती करीब 15 दिनों तक ससुराल में सब कुछ सामान्य रहा. लेकिन इसके बाद पति सिद्धार्थ गिरी, ससुर ईश्वर गिरी और सास रेखा गोस्वामी का व्यवहार बदल गया. शिल्पा के मुताबिक ससुराल पक्ष लगातार दहेज को लेकर ताने देता था और कम सामान लाने की बात कहकर अपमानित करता था.
महिला का आरोप है कि उससे सोने का ब्रेसलेट, कूलर और बड़ा टीवी लाने की मांग की जाती थी. मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा और गाली-गलौज की जाती थी. शिल्पा ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसे किराए के मकान में अकेला छोड़कर चला गया. जबकि वह इस समय चार महीने की गर्भवती है.
पीड़िता ने बताया कि लगातार प्रताड़ना और तनाव की वजह से उसकी मानसिक हालत पर भी असर पड़ा है. इसके बाद उसने महिला थाना भिलाई नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
महिला थाना प्रभारी नीता राजपूत ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t