नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी निखिल गिरफ्तार, छेड़छाड़ के मामले में भेजा जेल, दो घंटे के भीतर नाबालिग लड़की बरामद

Nikhil, the accused who lured away a minor girl, has been arrested and sent to jail in connection with a molestation case; the minor girl was recovered within two hours.

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी निखिल गिरफ्तार, छेड़छाड़ के मामले में भेजा जेल, दो घंटे के भीतर नाबालिग लड़की बरामद

राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर के लालबाग थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने और वहां उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने 22 साल के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. खास बात यह रही कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के महज दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को हिरासत में ले लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 31 अक्टूबर 2026 को नाबालिग के पिता ने लालबाग थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है. इस शिकायत पर अपराध क्रमांक 471/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई. जिसने फौरन कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 भी जोड़ी गई.
पुलिस ने इस्कॉन सिटी रेवाडीह स्थित ब्लॉक नंबर 7 निवासी निखिल कसार उम्र 22 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने अपना जुर्म करना कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश जांगड़े सहित उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, शारदा बंजारे और लालबाग थाने के अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb