दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 200 रुपए का स्मारक सिक्का किया जारी, बोलीं- किताबें पढ़िए, नई तकनीक सीखिए, सवाल पूछिए

President Droupadi Murmu is on a two-day visit to Chhattisgarh; she released a commemorative 200-rupee coin and urged, "Read books, learn new technologies, and ask questions."

दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 200 रुपए का स्मारक सिक्का किया जारी, बोलीं- किताबें पढ़िए, नई तकनीक सीखिए, सवाल पूछिए

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के दो दिनों के दौरे पर पहुंची हैं. वह बस्तर दशहरा में भी शामिल होंगी. इससे पहले राष्ट्रपति ने लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में माता हासी देवी के सम्मान में दो सौ रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया. अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद रहे.
सिंधी विभूति के सम्मान में जारी हुआ सिक्का
माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर, उनके सम्मान में भारत सरकार ने दो सौ रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया गया है. अफसरों की तरफ से बताया गया है कि सिंधी विभूति के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी किया जाना समाज के लिए ऐतिहासिक मौका था. यह देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी लोगों के लिए गर्व का विषय है.
सिक्के के एक तरफ माता हासी देवी और दूसरी अशोक स्तंभ का सिंह का मौजूद
स्मारक सिक्के का अनावरण होने के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक इसे शदाणी दरबार की अलग-अलग यूनिट के जरिए बुक करा सकेंगे. भारत सरकार द्वारा जारी इस खास सिक्के पर पूज्य माता हासी देवी जी की छवि अंकित है. सिक्के के एक ओर अशोक स्तंभ का सिंह और 200 रुपए को दिखाया गया है. इस स्मारक सिक्के के जरिए उनके जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है.
शाम 4 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित नुआखाई पर्व आयोजित सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम में राष्ट्रपति शामिल हुईं। इसके बाद राष्ट्रपति कल 23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी.
200 रुपये के सिक्के की खासियत
पूज्य माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी यह स्मारक सिक्का अपने धातु संयोजन और विशिष्ट डिजाइन के कारण खास है.
सिक्के का अंकित मूल्य 200 रुपये है.
इसका वजन 35 ग्राम और बाहरी व्यास 44 मिलीमीटर है.
सिक्के के निर्माण में चार धातुओं का इस्तेमाल किया गया है.
इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकेल और 5 प्रतिशत जस्ता शामिल हैं.
चांदी की अधिक मात्रा इसे विशिष्ट स्मारक सिक्कों की श्रेणी में पहचान देती है.
सिक्के के एक ओर भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष अंकित है.
इसके साथ ‘भारत’ और ‘INDIA’ लिखा है। इसी ओर रुपये का प्रतीक और 200 रुपये का अंकित मूल्य भी प्रदर्शित किया गया है.
सिक्के की दूसरी ओर पूज्य माता साहिब हासी देवी की छवि अंकित है.
यह डिजाइन उनकी 200वीं जयंती और शदाणी दरबार की आध्यात्मिक परंपरा को समर्पित है.
कार्यक्रम में रहे मौजूद
लोकभवन में स्मारक सिक्का जारी करने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल और शदाणी दरबार के नौवें पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिरलाल सादाणी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb