शादी का वादा कर स्कूल फ्रेंड ने बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
A school friend engaged in a sexual relationship after promising marriage; when the woman became pregnant, he made her take abortion pills and threatened to circulate an obscene video.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल के दोस्त विशाल पुरी गोस्वामी पर युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का आरोप है कि आरोपी ने पहले दोस्ती की. फिर प्यार और शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवा खिला दी. इतना ही नहीं, युवती ने पैसे और सोने की चेन लेने के साथ अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
किराए का मकान दिलाने के बाद बढ़ी नजदीकियां
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर जिले की रहने वाली 22 साल की युवती बिलासपुर में किराए के मकान में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करती है. युवती मंगला के अभिषेक विहार फेस-1 निवासी विशाल पुरी गोस्वामी को बचपन से जानती थी. दोनों स्कूल के दोस्त थे. आरोप है कि जुलाई 2025 में विशाल ने युवती को किराए का मकान दिलाया. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का वादा किया.
शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
युवती ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2025 में एक रात उसकी सहेली घर पर नहीं थी. इसी दौरान रात करीब 10 बजे विशाल उससे मिलने पहुंचा. आरोप है कि इस दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और शादी का भरोसा देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा. बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी.
प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात की दवा देने का आरोप
शिकायत के मुताबिक लगातार शारीरिक संबंध बनाने के कारण युवती गर्भवती हो गई. जब उसने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया. तो उसने बाद में शादी करने की बात कही. युवती का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा लाकर खिला दी. बाद में जब उसने फिर शादी की बात उठाई. तो आरोपी कथित तौर पर अपने वादे से मुकर गया.
पैसे और सोने की चेन भी लेने का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि विशाल समय-समय पर जरूरत बताकर उससे पैसे लेता था. उसने अपनी सोने की चेन भी आरोपी के पास रखी थी. लेकिन मांगने पर उसने वापस नहीं की. परेशान होकर युवती ने अपनी मां को पूरी घटना बताई. इसके बाद उसकी मां चेन वापस मांगने आरोपी के घर पहुंचीं. जहां विवाद होने की बात सामने आई है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विशाल पुरी गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी की बात कही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



