शादी समारोह के मौके पर शराब में मिलाया चूहा मारने की दवा, हत्या के बाद फरार, 2 साल बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Rat poison was mixed into alcohol during a wedding ceremony; the accused, Jitendra, fled after the murder but was arrested and sent to jail by the police two years later.
कोरबा : करीब दो साल से हत्या के मामले में फरार आरोपी जितेंद्र मसीह को कोंडागांव पुलिस मदद से कोंडागांव से गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया. आरोपी को अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. हत्या की साजिश एक शादी समारोह के दौरान रची गई थी. जहां मृतक विकास अग्रवाल को शराब में चूहा मारने की जहरीली दवा मिलाकर पिला दी गई थी. घटना के बाद आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था.
शादी समारोह में रची गई थी हत्या की साजिश
मिली जानकारी के मुताबिक थाना उरगा में दर्ज अपराध क्रमांक 248/2024 के अंतर्गत जांच में यह तथ्य सामने आया कि 16 फरवरी 2024 को एक शादी समारोह के दौरान मृतक विकास अग्रवाल को साजिश के तहत शराब में चूहा मारने की जहरीली दवा मिलाकर पिला दी गई थी.
जांच में खुलासा हुआ कि मृतक और मुख्य आरोपी वैभव भारती के बीच पुरानी रंजिश थी. इसी रंजिश के चलते वैभव भारती ने अपने साथी जितेंद्र मसीह के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. पहले मृतक को खूब शराब पिलाई गई, फिर शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर डिस्पोजेबल गिलास के जरिए पिला दिया गया. कुछ समय बाद मृतक की तबीयत बिगड़ने लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ की पुष्टि होने पर मामले में हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई.
तकनीकी सबूतों एवं अंतर-जिला समन्वय से मिली कामयाबी
घटना के बाद आरोपी जितेंद्र मसीह लगातार फरार था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल रहा था. थाना उरगा पुलिस द्वारा तकनीकी सबूतों, मुखबिर की खबर और संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी. खबर मिलने पर कोंडागांव पुलिस की मदद से संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोंडागांव से गिरफ्तार किया गया.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना के बारे में अहम जानकारी दी. आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



