‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का मुखौटा पहनाकर ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जताया भारी विरोध

'Save Vote – Save Country' March: Congress stages a unique protest, registering strong opposition against 'vote theft' by having someone wear a mask of the Chief Election Commissioner.

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का मुखौटा पहनाकर ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जताया भारी विरोध

गरियाबंद : गरियाबंद में मतदाता सूची में कटौती और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी काला दिवस मानते हुए सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस भवन में इकठ्ठा हुए. सभा के बाद कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर पैदल मार्च करते हुए तिरंगा चौक पहुंचे.
तिरंगा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार, चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके बाद चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया. पुतला दहन के दौरान पुलिस जवानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई. इस दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ और कपड़े आग की चपेट में आने से झुलस गए.
लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का दावा
पुतला दहन से पूर्व जिला कांग्रेस भवन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस लगातार अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं. यह संघर्ष निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर आगे भी जारी रहेगा.
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश भर में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की लड़ाई लड़ी जा रही है. इसी कड़ी में गरियाबंद में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़क पर उतरे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं. उनका जवाब देश की जनता चाहती है. भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का यह आंदोलन जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का माध्यम है. कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे.
वही बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के कूट रचना के चलते बीजेपी देश में सत्ता चला रहे है. ऐसे लोगो का पर्दाफाश हमारे वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खटके और प्रियंका गांधी ने किया।पूरे देश में ये आंदोलन चलाया जा रहा है. जिसका समर्थन देश का हर पार्टी कर रहा है.
इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला,विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, युगल पांडेय, सेवन पुजारी, जिला उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, हेमलता सिन्हा, राजेश साहू, पार्षद छगन यादव, अवध यादव, सन्नी मेमन, आबिद ढेबर, गेंदलाल सिन्हा, ऋतिक सिन्हा, बावा सोनी के साथ बड़ी तादाद में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. 
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

मैनपुर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन -मुख्य चुनाव आयुक्त का मुखौटा पहनाकर ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जताया भारी विरोध
गरियाबंद/मैनपुर : चुनावों में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के विरोध में गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज गुरूवार को एक अनोखा और उग्र प्रदर्शन देखने को मिला. राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक खोपड़ा-मुखौटा पहनाकर उसे चारों तरफ से रस्सियों से बांधकर पूरे नगर में घुमाया गया. इस दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग और  सरकार के खिलाफ जमकर अपना विरोध आक्रोश प्रकट किया. 
नगर में लगी भारी भीड़ पुलिस तैनात
कांग्रेस के इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए मैनपुर नगर की सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी स्थिति की गंभीरता और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस की मौजूदगी में ही कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर का भ्रमण करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया.
कांग्रेस मना रही काला दिवस
प्रदर्शन के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं से जिस तरह का व्यवहार और बदसुलूकी की कार्रवाई की गई है. उसके विरोध में पूरा देश और प्रदेश स्तर पर ‘काला दिवस’ मनाया जा रहा है.
कांग्रेस नेताओं का स्पष्ट आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता खत्म हो चुकी है और जनता के जनादेश की चोरी की जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर चुनाव आयोग ने अपनी निष्पक्षता साबित नहीं की तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और ज्यादा उग्र रूप धारण करेगा. इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दु यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कपिल, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पारेश्वर नेगी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, युवा नेता तनवीर राजपूत, लोकेश सांडे, सचिव लिकेश यादव, डोमार साहू, आदिवासी कांग्रेस जिला सचिव पीलेश्वर सोरी, श्रीमती नीरा कपिल, इमरान रजा, तीव कुमार सोनी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पारेश्वर नेताम, भुवनेश्वर नेगी, कुमेन्द्र कश्यप, रोहन मरकाम, इम्तियाज मेमन,पवन जगत, रामभरोसा नेताम सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb