तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, बुजुर्ग की मौत, महिलाओं और बच्चों समेत 8 घायल, 2 की हालत नाजुक, ड्राइवर की तलाश जारी
Speeding Scorpio rams into auto-rickshaw; elderly man killed, 8 injured (including women and children), 2 in critical condition; search for driver underway.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पेंड्रा जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सवारियों से भरे ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि महिला और बच्चों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो नम्बर CG31C5718 में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत कई यात्री सवार थे. इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नम्बर CG10BY7993 ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई. जबकि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.
स्थानीय लोगों ने फौरन राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा पहुंचाया. इलाज के दौरान एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया. जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है. चिकित्सकों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है.
स्कॉर्पियो का चालक और मालिक प्रद्युम्न तिवारी, निवासी नूतन कॉलोनी पेंड्रा, हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है. अब सभी की नजरें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं कि आरोपी की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



