शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, राजिम में मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तेजार
Suspicious death of newlywed woman 13 days after marriage, causing panic in Rajim, maternal family accuses husband of murder, post-mortem report awaited
राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. इलाके में शोक का माहौल है. घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी निवासी नूतन दीवान की शादी हाल ही में मगरलोड थाना क्षेत्र के करेली छोटी निवासी कामेश के साथ हुई थी. शादी के कुछ 13 दिन बाद नूतन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति कामेश उसके साथ मारपीट करता था.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद पति ने मौत के असल वजह को छुपाने की कोशिश की. रिजनों का कहना है कि उनकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ थी, ऐसे में अचानक हुई यह मौत कई सवाल खड़े कर रही है,
परिजनों का सीधा आरोप है कि पति ने ही किसी रंजिश या विवाद के चलते उनकी बेटी की जान ली है. परिजनों ने मामले को हत्या बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
वहीं घटना की खबर मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



