सिंहदेव-दीपक बैज के दबाव के आगे बैकफुट पर प्रशासन, FIR से लेकर TI हटाने तक मानी सारी शर्तें, तीसरे दिन कांग्रेस का आंदोलन खत्म, कहा- न्याय की जीत
The administration backed down under pressure from Singhdev and Deepak Baij, accepting all conditions, from filing an FIR to removing the TI. The Congress protest ended on the third day, claiming justice had prevailed.
विश्रामपुर : छत्तीसगढ़ के विश्रामपुर में चल रहा कांग्रेस का आंदोलन तीसरे दिन तब खत्म हुआ. जबकि पुलिस और प्रशासन ने तीनों मांगों पर सहमति जता दी. मालूम हो कि इस पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव और पीसीसी चीफ दीपक बैज इस आंदोलन में कल शाम 6 बजे से आमरण अनशन पर बैठ गए थे.
इस मामले में कांग्रेस की तरफ से तीन मांगें थीं. इनमें पहली थी कि कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष की पत्नी की तरफ से एफआईआर दर्ज की जाए. दूसरी थी कि जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ झूठे दर्ज मामले में आर्म्स एक्ट हटाया जाए और तीसरा यह कि,थाना प्रभारी को हटाया जाए.
इस मामले में प्रशासन की तरफ से एसडीएम और एडिशनल एसपी देर रात धरना स्थल पर पहुंचे और सिंहदेव और बैज से चर्चा की. इस चर्चा के ठीक बाद जिला उपाध्यक्ष की पत्नी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई. लेकिन दो अन्य मांग पर गतिरोध बना हुआ था. सरकारी प्रतिनिधिमंडल ने बाकी मांगों पर वरिष्ठ अधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद फिर से अगले दौर की वार्ता करने की बात कही और लौट गए. दोपहर को यह प्रतिनिधिमंडल फिर पहुंचा. प्रशासन की तरफ से यह बताया गया कि जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मामले में धारा हटाने को लेकर राजपत्रित अफसर जांच करेंगे. जो भी निष्कर्ष आएगा उस अनुरूप कार्यवाही करेंगे. सरकारी प्रतिनिधि मंडल ने इसके बाद टीआई को अवकाश पर भेजे जाने की सूचना भी दी. इस पर पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने विचार विमर्श के बाद सहमति दे दी.
बोले सिंहदेव - सभी का आभार
आंदोलन के पटाक्षेप के बाद टी एस सिंहदेव ने आंदोलन से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया है. सिंहदेव ने कहा -“लोकतंत्र में जिद,मनमानी या हठ का स्थान नहीं है. यह विषय उतना विस्तार नहीं लेता,अगर दबाव में पुलिस ग़लत कार्यवाही नहीं करती. अगर पहले ही संवेदनशील होकर संवाद किया गया होता तो यह स्वरुप नहीं होता.”
बोले पीसीसी चीफ बैज- इंसाफ की जीत
प्रशासन के द्वारा कांग्रेस की तीनों मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया आने के बाद बैज और सिंहदेव ने नारियल पानी के साथ आमरण अनशन समाप्त किया. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने द हिट से कहा -“यह सत्य की जीत है,यह न्याय की जीत है. इसके लिए हर कार्यकर्ता को बधाई देता हूँ. हमने प्रशासन की वायदे पर भरोसा किया है. जिला उपाध्यक्ष की पत्नी के आवेदन पर एफआईआर भी हुई, टीआई भी हटे और जहां तक जिला उपाध्यक्ष पर आर्म्स एक्ट की धारा हटाने का मसला है तो इस मसले पर राजपत्रित अधिकारी जांच करेंगे और आगामी कार्यवाही होगी. अगर इसमें कोई गफलत हुई तो याद रख लें कि बैज फिर से आंदोलन पर बैठ जाएगा. क्योंकि कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरी सबसे बड़ी पूंजी है.
विश्रामपुर आंदोलन के पटाक्षेप के साथ कांग्रेस ने इसे अपनी बड़ी राजनीतिक जीत के रूप में पेश किया है, जबकि प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल अभी भी गर्म हैं,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



