जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप, रुबी की मदद से पुलिस की हिरासत में दो संदेही

The body of a 17-year-old youth was found in the woods, with injuries on his body, suspicion of murder, panic in the area, and with Ruby's help, two suspects were taken into police custody.

जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप, रुबी की मदद से पुलिस की हिरासत में दो संदेही

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है. यहां ग्राम बरभौना के घने जंगल में एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस के खोजी कुत्ते (ट्रेकर डॉग) 'रूबी' ने कमाल की भूमिका निभाई है. रुबी की सटीक सूझबूझ के चलते पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर दो मुख्य संदेही आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. जिनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.
पूरा मामला तब उजागर हुआ जब ग्रामीणों ने बरभौना जंगल के भीतर एक युवक का शव देखा. जंगल में लाश होने की खबर आग की तरह फैली और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. खबर मिलते ही खरसिया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. बारीकी से जांच करने पर मृतक की शिनाख्त भरभौना निवासी शिव राठिया के रूप में की गई. युवक के शरीर पर अंदरूनी चोटों के गहरे निशान पाए गए. जिससे प्रथम दृष्टया यह साफ हो गया कि किसी आपसी विवाद के बाद बेरहमी से हाथापाई कर उसकी हत्या की गई है.
इस मामले की गंभीरता और बिना किसी सुराग के कातिलों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली. स्निफर डॉग 'रुबी' ने अपने हैंडलर के साथ घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. इसके बाद कत्लगाह से मिली महक का पीछा करते हुए रूबी सीधे संदिग्धों तक जा पहुंची. पुलिस ने जब पकड़े गए संदेहियों की पहचान परेड कराई. तो रूबी ने बिना देर किए दो युवकों पर झपट्टा मारकर उन्हें दबोच लिया.
डॉग स्क्वायड से मिले इस पुख्ता संकेत के बाद पुलिस ने संदेही ऋषि और ईश्वर को हिरासत में ले लिया. पुलिस अब दोनों के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और आपसी रंजिश के पहलुओं को खंगाल रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t