शौच के लिए जंगल की तरफ गई 25 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने फरार आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
The police have arrested the absconding accused, Manish, and put him behind bars on charges of molesting a 25-year-old woman who had gone towards the forest to relieve herself.
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां सुबह जंगल की तरफ गई 25 साल की युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर गांव की अन्य महिलाओं के साथ भी अशोभनीय हरकतें करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पहले भी आरोपी को समझाइश दी थी. लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
सुबह 6:30 बजे जंगल गई थी युवती, झाड़ियों में छिपा था आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे 25 साल की युवती अपने घर के पास स्थित जंगल में शौच के लिए गई थी. इसी दौरान गांव का रहने वाला मनीष राठिया झाड़ियों के पीछे छिपा हुआ था. आरोप है कि युवक गलत नीयत से युवती के पास पहुंचा और उसका हाथ तथा साड़ी पकड़कर खींचतान करने लगा. पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ अशोभनीय हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की. घटना के बाद युवती ने महिला थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
गांव की अन्य महिलाओं से भी छेड़छाड़ करने का आरोप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी मनीष राठिया पहले भी गांव की अन्य महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अशोभनीय हरकतें करता था. विशेष रूप से सुबह और शाम शौच के लिए बाहर जाने वाली महिलाओं को परेशान करने के आरोप उस पर पहले भी लग चुके थे. आरोपी के व्यवहार को लेकर ग्रामीणों और क्षेत्र के जनपद सदस्य (बीडीसी) ने उसे समझाइश भी दी थी. इसके बावजूद उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ.
महिला थाने में दर्ज हुआ मामला
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 92/2026 दर्ज किया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 77 के तहत मामला दर कर जांच शुरु की. जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता और घटना से संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए. इसके अलावा पीड़िता का मेडिकल चेकअप भी कराया गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरु की.
घर से पकड़ा गया आरोपी युवक
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला थाना और चक्रधरनगर थाना की पेट्रोलिंग टीम को रवाना किया गया. तलाश के दौरान आरोपी अपने निवास पर मिला. जहां से पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर महिला थाने के सुपुर्द किया. पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की. इसके बाद पुलिस ने मिले सबूतों और शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की.
पत्नी को दी गिरफ्तारी की खबर
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष राठिया पिता चकबंदी राठिया उम्र 30 साल के रुप में की हैउम्र 30 साल गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को उसके खिलाफ दर्ज अपराध और गिरफ्तारी के वजह की जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की खबर उसकी पत्नी को भी दी. जरुरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया.
महिला थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
पुलिस टीम ने शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार किया. इस घटना के सामने आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. विशेष रूप से घर से बाहर जाने वाली महिलाओं के साथ कथित छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर सतर्कता की जरुरत महसूस की जा रही है. फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



