पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहलेचोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को दी चुनौती, कलश यात्रा के दौरान चेन स्नैचिंग, महिलाओं में आक्रोश

Thieves challenged police security arrangements even before Pandit Pradeep Mishra's 'Shiv Mahapuran Katha' began; chain-snatching occurred during the *Kalash Yatra*, sparking outrage among women.

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहलेचोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को दी चुनौती, कलश यात्रा के दौरान चेन स्नैचिंग, महिलाओं में आक्रोश

दुर्ग : भिलाई में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी है. रविवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के गले से चेन झपटने की करीब चार से पांच घटनाएं सामने आई हैं. वारदात के बाद कलश यात्रा में शामिल महिलाओं में काफी आक्रोश देखने को मिला. इस कथा का आयोजन बोल बम एवं कल्याण समिति द्वारा कराया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन होना है. कथा से पहले रविवार को सेक्टर-5 मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई. रिमझिम बारिश के बीच निकली इस यात्रा में 11 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं. यात्रा सेक्टर-5 मंदिर से शुरू होकर जयंती स्टेडियम स्थित कथा पंडाल में खत्म हुई.
इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने महिलाओं को निशाना बनाया. कलश यात्रा के दौरान करीब चार से पांच महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आने की जानकारी मिली है. वारदात के बाद महिलाओं में काफी नाराजगी देखने को मिली. भीड़ के बीच महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.  कथा के दौरान सुरक्षा के लिए 20 राजपत्रित अधिकारियों समेत 700 से ज्यादा जवानों की ड्यूटी लगाई गई है.
वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि शिव महापुराण कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 राजपत्रित अधिकारियों समेत 700 से ज्यादा पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है. कलश यात्रा के दौरान चेन स्नैचिंग के प्रयास की शिकायतें पुलिस को मिली हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. दो से तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?