बंगाल और तमिलनाडु में उलट फेर, असम में राजग तो केरल में कांग्रेस मोर्चा को बहुमत, तमिलनाडु में कांग्रेस-टीवीके गठबंधन की चर्चा, CM एमके स्टालिन हारे चुनाव

Upheaval in Bengal and Tamil Nadu, NDA wins majority in Assam, Congress Front secures majority in Kerala, Congress-TVK alliance discussed in Tamil Nadu, CM MK Stalin loses election

बंगाल और तमिलनाडु में उलट फेर, असम में राजग तो केरल में कांग्रेस मोर्चा को बहुमत, तमिलनाडु में कांग्रेस-टीवीके गठबंधन की चर्चा, CM एमके स्टालिन हारे चुनाव

बंगाल में बीजेपी की लहर
पश्चिम बंगाल में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है. बीजेपी 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर आगे है. लेफ्ट के उम्मीदवार भी तीन सीटों पर लीड कर रहे हैं. कांग्रेस शून्य सीट पर सिमटती दिख रही है. वहीं, अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं. बीजेपी 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. वहीं 189 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह भाजपा कुल 198 सीटों पर जीत हासिल करने की तरफ बढ़ रही है। मतगणना अभी जारी है तो अंतिम परिणाम में सीटों में 2-3 का फर्क हो सकता है. इलेक्शन कमीशन के मुताबिक टीएमसी कुल 89 सीट पर जीत हालिक करने की तरफ बढ़ रही है. तृणमूल कांग्रेस 1 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. वहीं 88 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 2, सीपीआई (एम) 1 और एजेयूपी 2 सीटों पर आगे चल रही है.
असम में भी बीजेपी की सुनामी
असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में BJP गठबंधन ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 126 में से 98 सीटों पर बढ़त बना ली है. वहीं, कांग्रेस गठबंधन मात्र 27 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है. इन रुझानों ने राज्य में एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा की सत्ता में वापसी पर मुहर लगा दी है. हिमंता की इस आंधी में गौरव गोगोई भी उड़ गए हैं. असम में जोरहाट विधानसभा सीट पर 14 में से 12 दौर की मतगणना के बाद गौरव गोगोई 19000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं. जोरहाट से पांच बार विधायक रह चुके हितेंद्र नाथ गोस्वामी यहां से बढ़त बनाए हुए हैं. 7 दौर की मतगणना के बाद बीजेपी के गोस्वामी 59755 वोट हासिल कर चुके हैं. इस बीच, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने हार मानने से इनकार करते हुए कहा कि अभी रुझान शुरुआती हैं और 12 बजे के बाद स्थिति बदलेगी.
केरल में विदाई के साथ लेफ्ट का सूपड़ा साफ
केरल में 10 साल बाद एक बार फिर कांग्रेस गठबंधन की सरकार वापसी कर रही है. बंगाल के सभी 140 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. इसमें लेफ्ट गठबंधन LDF को 39 सीटों पर आगे दिखाया जा रहा है. वहीं कांग्रेस गठबंधन की UDF 95 सीटों आगे दिख रही है. सबसे बड़ी बात जो इस चुनाव में निकल कर आई है वो है बीजेपी द्वारा 3 सीटों पर आगे रहना. वहीँ अन्य भी 3 सीटों पर आगे दिखाई दे रही है. इन रुझानों को नतीजों में बदलने में अब ज्यादा वक्त नहीं है.
तमिलनाडु में कांगेस
तमिलनाडु में अभिनेता विजय के करिश्में के दम पर टीवीके स्पष्ट रूप से सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेतों के बीच एक दशक बाद कांग्रेस के नेतृत्व में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार बनने की प्रबल संभावना है.
 तमिलनाडु के सीएम MK स्टालिन अपने सीट से चुनाव हार गए है. भाषायी अस्मिता और क्षेत्रीय पहचान की राजनीति करने वाली डीएमके को करारा झटका तमिलनाडु में लगा है. एमके स्टालिन की 10 साल पुरानी सरकार विदा हो गई है.
इसके अलावा ऐक्टर विजय थलापति की पार्टी टीवीके ने अकेले ही 110 सीटों पर बढ़त बना रखी है. तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेताओं के नेता बनने का पुराना इतिहास रहा है. हालांकि स्टालिन खुद को काफी मजबूत मान रहे थे. ऐसे में नौसिखाय कहे जा रहे विजय की बंपर जीत ने सारे समीकरण ही उलट-पलट दिए हैं. तमिलनाडु में जादुई आंकड़ा 117 का है. इस तरह वह अकेले दम पर भी सत्ता हासिल करने के करीब हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t


7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, भाजपा 4, कांग्रेस 1 
देश के 5 राज्यों के अलावा देश के 7 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के नतीजे लगभग आ गए हैं. बस औपचारिक ऐलान बाकी है. महाराष्ट्र के राहुरी सीट से भाजपा के अक्षय कार्डिले और बारामती से NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है. NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने 2 लाख 18 हजार वोटों के अंतर से एतिहासिक जीत दर्ज की. सुनेत्रा पवार पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की पत्नी हैं, जिनका 28 जनवरी 2026 को विमान हादसे में निधन हो गया था.
बता दें कि भाजपा ने महाराष्ट्र की 2, गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा की 1-1 सीटें जीत ली हैं. जबकि कांग्रेस कर्नाटक की दोनों सीटें- बागलकोट और दावणगेरे साउथ पर बढ़त बनाए हुए है. उपचुनाव वालीं सभी 7 सीटें पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं. कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. गुजरात की लिमखेड़ा और महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t