“ट्रक में दो लोग फंसे हैं-कटर लेकर तुरंत पहुंचो!” कंट्रोल रूम की खबर से मचा हड़कंप, फायर टीम दौड़ी घटनास्थल, पहुंची तो कहानी निकली कुछ और

“Two people are trapped in a truck—rush there immediately with a cutter!” A report from the control room sparked a scramble; the fire team raced to the scene, only to discover a completely different situation upon arrival.

“ट्रक में दो लोग फंसे हैं-कटर लेकर तुरंत पहुंचो!” कंट्रोल रूम की खबर से मचा हड़कंप, फायर टीम दौड़ी घटनास्थल, पहुंची तो कहानी निकली कुछ और

गरियाबंद : सुबह करीब 8 बजे गरियाबंद फायर एवं रेस्क्यू टीम के पास रायपुर कंट्रोल रूम से एक ऐसी सूचना पहुंची. जिसने कुछ देर के लिए टीम को अलर्ट कर दिया। बताया गया कि सड़क हादसे के बाद ट्रक में दो लोग बुरी तरह फंस गए हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए कटर से वाहन काटना पड़ेगा.
खबर मिलते ही गरियाबंद फायर एवं रेस्क्यू टीम ने समय गंवाए बिना रेस्क्यू उपकरण तैयार किए और आनन-फानन में घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. टीम को अंदेशा था कि मौके पर गंभीर हादसा हुआ है और दो लोगों को वाहन के अंदर से सुरक्षित निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन करना पड़ सकता है.
मामला बिंद्रानवागढ़ से आगे का था। घटनास्थल पर पहुंचते ही रेस्क्यू टीम ने हालात का जायजा लिया. लेकिन जो जानकारी कंट्रोल रूम से मिली थी. मौके का मंजर उससे बिल्कुल अलग था. दरअसल, हादसे में एक HR पासिंग कार नम्बर HR 26 E0 8792 को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी थी. टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके पर रुका नहीं और कार को क्षतिग्रस्त हालत में छोड़कर फरार हो गया. कार में दो लोग सवार थे.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जिसे देखकर पहली नजर में हादसा गंभीर नजर आ रहा था. मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने हादसे के बाद फौरन 112 कंट्रोल रूम को खबर दी थी. इसी खबर के आधार पर रायपुर कंट्रोल रूम ने गरियाबंद फायर टीम को रेस्क्यू के लिए अलर्ट किया था.
लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित थे. वे वाहन में फंसे नहीं थे और उन्हें कटर से निकालने की जरूरत नहीं पड़ी. हादसे में किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है. रेस्क्यू टीम के पहुंचने के बाद साफ हुआ कि खबर में जिस तरह ट्रक के अंदर दो लोगों के फंसे होने की बात बताई गई थी. वास्तव में हादसा कार और ट्रक की टक्कर का था. ट्रक कार को ठोकर मारकर मौके से फरार हो चुका था.
सूचना गंभीर थी, इसलिए टीम ने भी दिखाई तत्परता
कंट्रोल रूम से मिली खबर में दो लोगों के वाहन में फंसे होने और कटर से उन्हें बाहर निकालने की जरूरत बताई गई थी. ऐसे में फायर और रेस्क्यू टीम ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल की तरफ रवाना होकर अपनी जिम्मेदारी निभाई.
मौके पर पहुंचने के बाद भले ही बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं करना पड़ा. लेकिन एक बात जरूर सामने आई-सड़क हादसे के बाद समय पर खबर और रेस्क्यू टीम की तत्परता किसी भी बड़े खतरे को टालने में अहम भूमिका निभा सकती है. फिलहाल हादसे के बाद फरार हुए ट्रक की जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार हादसे की गंभीरता को बयां कर रही है. गनीमत रही कि इस घटना में दो जिंदगियां सुरक्षित बच गईं.
फायर रेस्क्यू टीम के सदस्य यशवंत साहू ने बताया कि रायपुर कंट्रोल रूम से ट्रक में दो लोगों के फंसे होने की खबर मिली थी. खबर मिलते ही टीम मौके पर पहुंची. लेकिन वहां स्थिति कुछ और निकली. कार को ट्रक ने टक्कर मारी थी और दोनों लोग सुरक्षित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?