फंदे पर मिला आदर्श एकलव्य विद्यालय के स्टूडेंट का शव, जिले के तीनों विधायक पहुंचे मृतक छात्र के ग्रह ग्राम, पिता ने जताई सुनियोजित हत्या की आशंका

Body of Adarsh ​​Eklavya Vidyalaya student found hanging; MLAs from all three constituencies in the district visited the deceased student's native village; father suspects premeditated murder.

फंदे पर मिला आदर्श एकलव्य विद्यालय के स्टूडेंट का शव, जिले के तीनों विधायक पहुंचे मृतक छात्र के ग्रह ग्राम, पिता ने जताई सुनियोजित हत्या की आशंका

बालोद/देवरीबंगला : आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय में दसवीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. गुरुवार सुबह विद्यालय के हॉस्टल में 16 साल के छात्र विनय कुमार हलबा का शव फंदे पर लटका मिला था. घटना के बाद से मृतक के गृह ग्राम रीवागहन में शोक और आक्रोश का माहौल है.
शनिवार को जिले के तीनों विधायक अनिला भेड़िया, कुंवर सिंह निषाद और संगीता सिन्हा मृतक छात्र के परिजनों से मिलने रीवागहन पहुंचे. विधायकों ने परिवार से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया.
मृतक के पिता कामता प्रसाद रावटे ने विधायकों को बताया कि घटना से दो दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे से मुलाकात की थी. उस दौरान विनय ने किसी तरह की परेशानी या तनाव की बात नहीं बताई थी. उन्होंने कहा कि उनका बेटा पढ़ाई में भी होशियार था और उन्हें यकीन नहीं है कि वह खुदकुशी जैसा कदम उठा सकता है. पिता ने मामले में सुनियोजित हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की.
मजिस्ट्रेट जांच की मांग
विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि छात्र की मौत की घटना की हर पहलू से बारीकी से जांच होनी चाहिए. उन्होंने मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने की मांग की. ताकि घटना की असलियत सामने आ सके और पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके. विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास में अनदेखी करना ठीक नहीं है. माता-पिता अपने बच्चों को अपने कलेजे से दूर भेजते हैं. इसका ध्यान रखना चाहिए. विधायक अनिला भेड़िया ने छात्र की मौत को लेकर प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है.
तीनों विधायकों ने संयुक्त रूप से मजिस्ट्रेट जांच की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में चंद्रप्रभा सुधाकर, चिदाकाश आर्य, केशव शर्मा, संजीव चौधरी, दुर्गा ठाकुर, सुमन सोनबोईर, विजय तारम, सागर साहू और अंचल प्रकाश साहू शामिल रहे. मौके पर आदर्श एकलव्य विद्यालय के पांच प्राचार्य और स्टाफ के सदस्य भी पहुंचे थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?