शिक्षा विभाग में बेलगाम हुई अभद्रता, छुरा के लिपिक ने शिक्षक से कहा- 'तेरा बाप', दिवंगत पिता पर टिप्पणी से मचा आक्रोश, DEO ने की जांच समिति गठित

Unbridled insolence in the Education Department: A clerk in Chhura addressed a teacher as "your father" (tera baap)—a remark about the teacher's late father that has sparked outrage. The District Education Officer (DEO) has constituted an inquiry committee.

शिक्षा विभाग में बेलगाम हुई अभद्रता, छुरा के लिपिक ने शिक्षक से कहा- 'तेरा बाप', दिवंगत पिता पर टिप्पणी से मचा आक्रोश, DEO ने की जांच समिति गठित

गरियाबंद : क्या शासकीय कार्यालयों में पद पर बैठे कर्मचारियों को अपने ही विभाग के शिक्षकों का अपमान करने की खुली छूट मिल गई है? विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय छुरा में पदस्थ लिपिक दिनेश साहू पर लगे गंभीर आरोपों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और कार्यालयीन अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पक्तियां में पदस्थ शिक्षक विकास मिश्रा से जुड़ा है. आरोप है कि 4 नवंबर 2026 को लिपिक दिनेश साहू ने अपने व्यक्तिगत मोबाइल नंबर से शिक्षक को फोन कर चिकित्सा अवकाश एवं वेतन के संबंध में बातचीत की. इस दौरान शिक्षक द्वारा फोन किए जाने के बारे में सामान्य सवाल पूछने पर लिपिक कथित रूप से आपा खो बैठे.
शिक्षक के मुताबिक पहले उनसे कहा गया- "मैं सब जानता हूं, तुम्हारे आका कौन हैं." जब शिक्षक ने पूछा कि उनके आका कौन हैं. तो कथित तौर पर जवाब मिला="तेरा बाप"
यह टिप्पणी इसलिए भी बेहद पीड़ादायक है. क्योंकि शिक्षक के पिता का निधन हो चुका है. एक कर्मचारी के दिवंगत पिता के बारे में इस तरह की टिप्पणी ने शिक्षक को गहरे मानसिक आघात में डाल दिया है.
सवाल यह है कि क्या वेतन संबंधी आपत्ति जताने का अधिकार किसी कर्मचारी को दूसरे कर्मचारी के आत्मसम्मान और परिवार की गरिमा पर हमला करने का अधिकार भी दे देता है?
शिक्षक विकास मिश्रा का दावा है कि पूरी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है. उन्होंने इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी, गरियाबंद के सामने लिखित शिकायत पेश कर संबंधित लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
अब निलंबन की मांग, विभाग की कार्रवाई पर टिकी निगाहें
शिक्षक ने मांग किया कि मामले की निष्पक्ष जाँच कर संबंधित लिपिक से जवाब-तलब किया जाए और आरोप प्रमाणित होने पर निलंबन सहित कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए.
शासकीय सेवा में पद और जिम्मेदारी के साथ मर्यादा और जवाबदेही भी जुड़ी होती है. अगर एक शिक्षक को ही अपने ही विभाग के कार्यालय में इस तरह की भाषा सुननी पड़े. तो सामान्य कर्मचारियों के सम्मान और कार्यस्थल की गरिमा पर सवाल उठना स्वाभाविक है. वही मामले में गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चंद्राकर ने जांच करने की बात कही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb