तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, शादी का कार्ड बाँट रहे चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, एक घायल, हालत नाजुक, मातम में बदली खुशियां, आरोपी फरार
Uncle and nephew, who were distributing wedding cards, died tragically after being hit by a high-speed motorcycle. One was injured and is in critical condition. Happiness turned to mourning. The accused is absconding.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक चाचा-भतीजा परिवार में होने वाली शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे. रास्ते में मझगवां गांव के पास वे कुछ देर आराम करने के लिए सड़क किनारे बैठे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है.
इस हादसे के बाद परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



