दो दिन पहले ट्यूशन पढ़ने निकले 11 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालत में मौत, इधर जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
An 11-year-old student, who had left home two days ago to attend tuition, has died under suspicious circumstances; meanwhile, the body of a young man was found hanging from a tree in a forest, causing a stir in the area.
दो दिन पहले ट्यूशन पढ़ने निकले 11 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालत में मौत
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक 11 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई. ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला छात्र दो दिनों से लापता था. जिसके बाद उसका शव एक सूटकेस के भीतर मिला. मृतक छात्र का चेहरा और शरीर सूजन की स्थिति में है. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी ली जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी गदौरा निवासी नाबालिग छात्र अनीश कुमार अपने दादा के साथ जनकपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. अनीश जनकपुर के बियानी स्कूल में अध्ययनरत था. अनिश दो दिन पहले ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था. लेकिन वापस नहीं लौटा था. परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी. उसका शव जनकपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पीछे मिला.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की. पुलिस ने सूटकेस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल वजह का खुलासा हो सकेगा. मासूम छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. बड़ांजी थाना क्षेत्र के टांडपाल जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. सुबह जंगल में शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया. पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल युवक की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
टांडपाल जंगल में मिला युवक का शव
मिली जानकारी के मुताबिक पलवा नवागांव निवासी मृतक करन मंगलवार सुबह टांडपाल के जंगल में एक पेड़ पर युवक का शव संदिग्ध हालत में लटका हुआ दिखाई दिया. जंगल में शव देखे जाने के बाद इसकी खबर पुलिस को दी गई. कुछ ही देर में यह खबर आसपास के इलाकों में फैल गई जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. बड़ांजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले मौके का मुआयना किया और जरुरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की. युवक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई.
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
मामले की जांच के लिए पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने मौके का बारीकी से मुआयना कर जरूरी सबूत जुटाए. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक जंगल तक किन हालात में पहुंचा था और उसकी मौत किन वजहों से हुई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है. फिलहाल पुलिस ने मामले को संदिग्ध हालत में हुई मौत के रूप में लेते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है.
मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस
युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने किन हालात में यह कदम उठाया या घटना के पीछे कोई दूसरी वजह है. पुलिस जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है. पुलिस मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ कर सकती है. ताकि करन की हालिया गतिविधियों और हालात के बारे में जानकारी मिल सके. फिलहाल बड़ांजी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



