सीमेंट पोल से हमला कर महिला की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी आरंग पुलिस, कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Woman murdered with a cement pole; blood-soaked body found, causing a sensation in the area; Arang police investigating; serious questions raised regarding law and order.

सीमेंट पोल से हमला कर महिला की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी आरंग पुलिस, कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रायपुर/आरंग : राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम जुगेसर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 26 साल की महिला की सीमेंट के खंभे (पोल) से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. सुबह खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका जूगेसर निवासी बसंती निषाद उम्र 26 साल का लहूलुहान शव सुबह ग्रामीणों देखा तो उन्होंने फौरन पुलिस को खबर दी. घटना स्थल का मुआयना करने पर पुलिस को खून से सने सीमेंट के पोल के दो टुकड़े मिले. माना जा रहा है कि अज्ञात आरोपी ने बेहद बेरहमी से महिला के सिर पर पोल से ताबड़तोड़ वार किया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया.
फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी
वारदात की खबर मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस सहित आला अधिकारी, फॉरेंसिक (FSL) टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे. क्राइम सीन को फौरन सील कर दिया गया है. फॉरेंसिक टीम घटना स्थल से वैज्ञानिक सबूत इकठ्ठा कर रही है. आरोपी का सुराग लगाने के लिए आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ जारी है. ताकि हत्या के कारणों और आरोपी का पता लगाया जा सके.
कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, चाकूबाजी और हत्या के मामलों से आम जनता में भारी आक्रोश है. दिनदहाड़े और बेखौफ अंदाज में हो रही इस तरह की वारदातों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है. पुलिस का दावा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हालांकि इस जघन्य हत्याकांड ने स्थानीय निवासियों में डर और नाराजगी दोनों बढ़ा दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?