अभनपुर में मोहन ढाबा के पास चलती कार बनी आग का गोला, जलकर स्वाहा, दो लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान, वीडियो वायरल, मची अफरा-तफरी

A moving car near Mohan Dhaba in Abhanpur turned into a ball of fire, burnt to ashes, two people saved their lives by jumping, video went viral, chaos ensued

अभनपुर में मोहन ढाबा के पास चलती कार बनी आग का गोला, जलकर स्वाहा, दो लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान, वीडियो वायरल, मची अफरा-तफरी

रायपुर : गर्मी बढ़ते ही आग लगने की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को अभनपुर में मोहन ढाबा के पास एक चलती एसयूवी में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते कार में भीषण आग लगी और वह जलकर स्वाहा हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास चलती कार से धुंआ निकलने लगा. कार में दो युवक सवार थे. उन्होने कार को सड़क किनारे खड़ा किया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. कुछ ही देर में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई. सभी ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई. सभी लोग सुरक्षित हैं. खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.
कार में आग लगने के बाद धमाके भी हो रहे थे. अब तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है. गर्मी में कार को फायर-प्रूफ रखने के लिए आपको समय-समय पर रेगुलर चेकअप करवाएं – वायरिंग, बैटरी, और कूलिंग सिस्टम को टॉप शेप में रखें ताकि शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग से बच सकें. कार के टायरों के प्रेशर की नियमित करें जांच करानी चाहिए. ओवरलोडिंग से बचें. टायर अलाइनमेंट पर रखे ध्यान.. टायर के वॉल्व चेक करते रहें. टायर में नाइट्रोजन डालें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB