17 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर दी जान, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव, परिवार और गांव में मातम का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

17-year-old boy hangs himself; body found on the ledge of an under-construction Anganwadi building; family and village plunged into grief; police investigating the matter.

17 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर दी जान, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव, परिवार और गांव में मातम का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से एक दुखद मामला सामने आया है. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बाधरकोना गांव में 17 साल के लड़के का शव निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बाधरकोना निवासी सुकेन यादव उम्र 17 साल शुक्रवार रात बिना बताए घर से निकल गया था. देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.
शनिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर सुकेन का शव मिला. घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जरुरी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
जांच के बाद होगा खुलासा
मृतक के पिता डेयरी का काम करते हैं. जवान बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस के मुताबिक घटना के पीछे की असल वजह अभी साफ नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वजह साफ होने की उम्मीद है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?