पत्नी से अवैध संबंध के शक में खूनी खेल, पड़ोसी पर टंगिया से जानलेवा हमला कर उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी, आरोपी पति फरार, तलाश में जुटी पुलिस
A deadly incident fueled by the suspicion of an illicit affair with his wife: a man fatally attacked his neighbor with an axe, killing him. The news has sent shockwaves through Sasni; the accused husband is absconding, and the police have launched a search for him.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी युवक की हत्या का मामला सामने आया है. प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मरहट्टा गांव में आरोपी पति ने पड़ोसी युवक पर टंगिया से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई है.
पत्नी से संबंध होने का था शक
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ अवैध संबंध हैं. इसी बात को लेकर आरोपी और मृतक के बीच पहले भी विवाद होने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश भी थी और कई बार कहासुनी हो चुकी थी.
टंगिया से किया हमला
इसी विवाद के बीच आरोपी ने पड़ोसी युवक पर टंगिया से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से मरहट्टा गांव में हड़कंप मच गया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.
खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
वारदात की जानकारी मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से वारदात से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
हत्या की वारदात के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. शुरुआती जांच में पत्नी से संबंध का शक और पुरानी रंजिश को घटना की वजह माना जा रहा है. हालांकि, हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



