रात में पत्नी से विवाद, सुबह खून से लथपथ मिला युवक का शव, लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस, PM रिपोर्ट का इन्तजार

Following an argument with his wife at night, a man’s blood-soaked body was found the next morning; the discovery has caused panic in the area. Police are investigating the case and awaiting the post-mortem report.

रात में पत्नी से विवाद, सुबह खून से लथपथ मिला युवक का शव, लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस, PM रिपोर्ट का इन्तजार

रायपुर : रायपुर के लाभांडी स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में देर रात एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है. कॉलोनीवासियों की खबर पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान लाभांडी निवासी पुनेश यादव उम्र 40 साल के रुप में हुई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवक की मौत छत से गिरने की वजह से हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात अधिकारी कह रहे हैं. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सूरजपुर नगर स्थित बीएसयूपी इलाके में युवक का शव पड़ा मिला. शव पर खून लगा था. इसे देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया. शुरुआत में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी. हालांकि पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवक की मौत छत से गिरने की वजह से हुई है.
युवक के शरीर के दाहिनी तरफ चोट के निशान मिले हैं. मौत की असल वजह और चोट लगने के हालात का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. फिलहाल पुलिस इसे एक्सीडेंटल मामला मानकर जांच कर रही है. मौके के हालात और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मृतक और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि घटना वाली रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद पत्नी किसी अन्य के घर सोने चली गई थी. हालांकि इस घटनाक्रम का पुनेश यादव की मौत से कोई संबंध है या नहीं, यह अभी साफ नहीं है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb