सूने मकान से लाखों के सोने चांदी के जेवरात चोरी, वारदात को अंजाम देने और जेवर को गिरवी रखने के आरोप में 2 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

5 accused including 2 women arrested for stealing gold and silver jewelery worth lakhs from an abandoned house, committing crime and mortgaging the jewelery

सूने मकान से लाखों के सोने चांदी के जेवरात चोरी, वारदात को अंजाम देने और जेवर को गिरवी रखने के आरोप में 2 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : चोरी नकबजनी की घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं.
इसी कड़ी में सत्यनारायण महेश्वरी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11 फरवरी 2025 को रात में अपनी पत्नी के साथ साली की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था जो घर में काम करने वाली बाई ने फोन कर खबर दी कि आपके घर के कमरो का दरवाजा खुला हुआ है वापस आकर देखा कि घर के अंदर कमरे और हाल में सामान बिखरा पड़ा है. आलमारी के ताला टुटे हुए हैं. कोई अज्ञात चोर घर में रखे सोने, डायमंड का चुडी, सोने का पेंडेट, सोने के टॉप्स, चांदी की बिछिया नगदी रकम 62000 रुपये, लैपटाप इत्यादि को चोरी कर ले गया.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 74/2025 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन और ए.सी.सी.यू. के टीम द्वारा घटना के बारे में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना शुरु किया गया.
टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल और उसके आस.पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का मुआयना करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबीर भी लगाये गए.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को वारदात में शामिल आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा शेख फैजान, भावेश जगत और मुकेन्द्र ध्रुव को पकड़कर घटना के बारे में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने एक्टीवा वाहन नम्बर CG04 QB 8225 में चोरी किये गए सामानों को बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर सोने-चांदी के जेवरातों को भावेश जगत की मां लक्ष्मी जगत के पास रखना बताया.
जिस पर लक्ष्मी जगत से पूछताछ करने पर उसके द्वारा सोने चांदी के जेवरातों को अपनी भाभी रुपा हरपाल के साथ जाकर संतोषी नगर स्थित मणपुरम गोल्ड में गिरवी रखना बताई. जिस पर आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी वाहन नम्बर CG04 QB 8225 और सोने का चैन, लैपटाप, म्युजिक बॉक्स, पुरानी इस्तेमाली घड़ी कीमत करीब 1,50,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
इस कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी सिविल लाईन, एण्टी क्राईम एण्ड़ साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज परिहार, चिंतामणी साहू, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. विक्रम वर्मा, दिलीप जांगडे, केशव सिन्हा, राजेन्द्र तिवारी, बोधेन्द्र मिश्रा, टी.जी.आर. शंकर यादव तथा थाना सिविल लाईन से उपनिरीक्षक पीयूष बघेल, आर. केशव यदु, महेन्द्र वर्मा और दीपक सेन की अहम भूमिंका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01. शेख फैजान पिता शेख आसिफ उम्र 20 साल निवासी गोकुल नगर, नई बस्ती थाना टिकरापारा रायपुर
02. भावेश जगत पिता राजेन्द्र जगत उम्र 19 साल निवासी कृष्णा नगर, डंगनिया गौरी मंदिर के पास थाना डी.डी. नगर रायपुर
03. मुकेन्द्र धु्रव उर्फ गब्बर पिता रामसेवक ध्रुव उम्र 20 साल निवासी गोकुल नगर अटल बिहारी गली नम्बर 04 थाना टिकरापारा रायपुर
04. लक्ष्मी जगत पति राजेन्द्र जगत उम्र 40 साल निवासी कृष्णा नगर, डंगनिया गौरी मंदिर के पास थाना डी.डी. नगर रायपुर
05. रूपा हरपाल पति कल्लू हरपाल उम्र 45 साल पता श्रीराम मैदान संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI