गरियाबंद की राइस मिल में 52 परियों का खेल, रंगे हाथ धरे गए 8 खिलाड़ी, जुआरियों से 25000 नगद, 8 मोबाइल और 6 मोटर साइकिल जप्त

52-page game at a rice mill in Gariaband; 8 players caught red-handed; 25,000 rupees in cash, 8 mobile phones and 6 motorcycles seized from gamblers

गरियाबंद की राइस मिल में 52 परियों का खेल, रंगे हाथ धरे गए 8 खिलाड़ी, जुआरियों से 25000 नगद, 8 मोबाइल और 6 मोटर साइकिल जप्त

गरियाबंद : जहां एक तरफ लोग शेयर बाजार में पैसा लगाकर भविष्य संवारने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं गरियाबंद में कुछ दूरदर्शी निवेशक एक राईस मील के परिसर को ही वैकल्पिक स्टॉक एक्सचेंज बनाकर अपनी किस्मत आजमा रहे थे. पुलिस कप्तान निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई ने इस सीक्रेट कैसीनो का पर्दाफाश कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक ​पुलिस को खबर मिली कि इस राईस मील के शांत परिसर में, अर्थशास्त्र के नए सिद्धांत लिखे जा रहे हैं. यहां गुल (गोटी) नामक एक बेहद जटिल और उच्च-तकनीक वाले खेल पर लाखों का दांव लग रहा है.
​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर और अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निशा सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने अपनी टीम के साथ इस इन्वेस्टमेंट हब पर धावा बोल दिया. ​पुलिस ने मौके पर 8 दिग्गज खिलाड़ियों को रंगे हाथ पकड़ा. जो अंकों और प्रतीकात्मक चिन्हों के इस जटिल खेल में महारत हासिल करने का प्रयास कर रहे थे. ये सभी लोग गरियाबंद के ही प्रतिष्ठित वार्डों और घरों के निवासी निकले.
​पुलिस ने मौके से जो टर्नओवर बरामद किया है. वह चौंकाने वाला है. इन हाई-प्रोफाइल जुआरियों के कब्जे से नगदी 25 हजार रुपये बरामद की गई. साथ ही 8 नग मोबाईल, 6 नग मोटर सायकल और गुल (गोटी) बरामद किया गया. 
सभी 8 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 (क) के तहत विधिवत कार्यवाही की गई. ​ उसके बाद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
आरोपी
शब्बीर खान पिता सरीफ खान उम्र 40 साल साकिन वार्ड नं 08 गरियाबंद
​सोनू मेमन पिता मोहम्मद युनूस मेमन उम्र 33 साल वार्ड नं 06 गरियाबंद
​सहदाव अली पिता अहमद अली उम्र 50 साल साकिन वार्ड नं 15 गरियाबंद
​मोहम्मद युसुफ पिता अब्दुल सरकार उम्र 50 साल साकिन वार्ड नं 15 गरियाबंद
​इस्माईल मेमन पिता अब्दुल गफ्फर उम्र 40 साल वार्ड नं 08 गरियाबंद
​जावेद खान पिता सकील खान उम्र 42 साल वार्ड नं 01 गरियाबंद
मो. आसीफ मेमन पिता मो रफीक मेमन उम्र 47 साल साकिन वार्ड नं 11 गरियाबदं
अफताब पिता फारुख मेमन उम्र 34 साल साकिन वार्ड 15 गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t