जशपुर में 15 साल की मूक बधिर आदिवासी लड़की के साथ 55 वर्षीय अधेड़ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

55 year old middle aged neighbor raped a 15 year old deaf and mute tribal girl in Jashpur police arrested the absconding accused

जशपुर में 15 साल की मूक बधिर आदिवासी लड़की के साथ 55 वर्षीय अधेड़ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

जशपुर : जशपुर जिला में एक मूक-बधिर आदिवासी लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची के मां-बाप बाहर गए हुए थे. तभी पड़ोस में रहने वाले 55 साल के बुजुर्ग शख्स ने बच्ची को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की ये घटना बगीचा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 27 सितंबर को पीड़ित मूक बधिर बच्ची घर पर अकेली मौजूद थी. घर में परिवार के लोग बाहर गये हुए थे. जिसका फायदा पड़ोस में रहने वाला शख्स लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया. किशोरी कुछ समझ पाती इतने में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
जब नाबालिग के मां-बाप घर आए. तो उसी समय आरोपी पड़ोसी भी पीड़िता के घर आ गया. बच्ची को घर में न देख मां-बाप ढूंढने जाने वाले ही थे. उसी समय बच्ची दूसरे दरवाजे से घर में आई और सारा वाकिया इशारों में मां-बाप को बताया.
पीड़ित बच्ची को इशारों में शिकायत करता देख आरोपी शख्स मौके से फरार हो गया. जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाना पहुंचे. पुलिस ने पीड़ित किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb