छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती के लिए 50 पदों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरु होगा सत्यापन, जानें पूरी जानकारी

Document verification schedule for 50 posts for Chhattisgarh Armed Forces Recruitment released, verification will begin on this day, know full details

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती के लिए 50 पदों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरु होगा सत्यापन, जानें पूरी जानकारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल अंतर्गत मेल नर्स, फीमेल नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंट, ड्रेसर और कम्पाउंडर पदों की भर्ती प्रक्रिया 2023-24 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की समय-सारणी जारी कर दी गई है. अध्यक्ष, भर्ती समिति छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वारा जारी सूचना के मुताबिक यह प्रक्रिया भर्ती केंद्र-4वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना, जिला रायपुर में आयोजित की जाएगी.
जारी आदेश के मुताबिक सभी अभ्यर्थियों को अपने-अपने पद और रोल नंबर के मुताबिक तय तारीख को सुबह 8 बजे अनिवार्य रुप से हाजिर होना होगा. दस्तावेज सत्यापन क्रमशः 12 जनवरी 2026 से शुरु होकर 2 फरवरी 2026 तक चलेगा. समय-सारणी के मुताबिक मेल नर्स पद के लिए 12 और 13 जनवरी 2026 को, फीमेल नर्स पद के लिए 14 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक, लैब टेक्नीशियन के लिए 22 जनवरी 2026 और फार्मासिस्ट पद के लिए 23, 27, 28 और 29 जनवरी 2026 को दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा. वहीं नर्सिंग असिस्टेंट और ड्रेसर पद के अभ्यर्थियों का सत्यापन 30 जनवरी 2026 को और कम्पाउंडर पद के अभ्यर्थियों का 2 फरवरी 2026 को किया जाएगा.
दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रवेश पत्र संबंधित तिथि से 10 दिन पहले जारी कर दिए गए हैं. जिन्हें अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को अपने सभी जरुरी मूल दस्तावेजों और उनकी फोटो कॉपी के साथ तय तारिख और समय पर हाजिर होने के लिए निर्देशित किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

इन तारीखों पर होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

  • जारी शेड्यूल के अनुसार, मेल नर्स पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 12 और 13 जनवरी 2026 को किया जाएगा. 
  • फीमेल नर्स उम्मीदवारों के लिए यह प्रक्रिया 14 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक तय की गई है. 
  • लैब टेक्नीशियन पद के लिए वेरिफिकेशन 22 जनवरी 2026 को होगा, जबकि फार्मासिस्ट पद के उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन 23, 27, 28 और 29 जनवरी 2026 को किया जाएगा.
  • इसके अलावा, नर्सिंग असिस्टेंट और ड्रेसर पदों के उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 30 जनवरी 2026 को किया जाएगा, जबकि कंपाउंडर पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन 2 फरवरी, 2026 को तय किया गया है.