दिनदहाड़े महिला का पर्स लूटकर भागा बाइक सवार, पुलिस की तत्परता से आरोपी सौरभ गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल, मोबाइल-नगदी और स्कूटी जब्त
A biker robbed a woman's purse in broad daylight and fled. Police promptly arrested the accused, Saurabh, and sent him to jail. Mobile phone, cash, and scooter were seized.
बिलासपुर : बिलासपुर शहर में दिनदहाड़े महिला से पर्स लूटने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने लूटा गया पर्स, मोबाइल फोन, नगदी रकम और घटना के दौरान इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली है.
मिली जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी को रीता राव, निवासी देवरी खुर्द, अपनी स्कूटी पर बेटी और भतीजी के साथ पार्टी में शामिल होने जा रही थीं. जैसे ही वे जीत कॉन्टिनेंटल होटल के पास पहुंचीं। पीछे से आए काले रंग की स्कूटी सवार युवक ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गया. पर्स में मोबाइल फोन, 4500 रुपये नगद और घर-आलमारी की चाबियां मौजूद थीं.
इस घटना की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने फौरन अपराध क्रमांक 102/26 दर्ज कर जांच शुरु की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, बीट पेट्रोलिंग और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर आरोपी की पहचान की. पुलिस ने टिकरापारा क्षेत्र से आरोपी युवक सौरभ पासी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया पर्स, मोबाइल, नगदी और स्कूटी बरामद किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 392, 34 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
सिटी कोतवाली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहें और अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सीसीटीवी, मुखबिर सूचना और इलाके की निगरानी की वजह से आरोपी को पकड़ा जा सका. अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और अगर आरोपी के अन्य साथी अपराध में शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



