खूनी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमी ने प्रेमिका का रेता गला, फिर कर ली आत्महत्या, इलाज के दौरान ब्यूटी पार्लर कर्मचारी गर्लफ्रेंड की मौत

A bloody love story ends tragically: A lover strangles his girlfriend, then commits suicide. The girlfriend, a beauty parlor employee, dies during treatment.

खूनी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमी ने प्रेमिका का रेता गला, फिर कर ली आत्महत्या, इलाज के दौरान ब्यूटी पार्लर कर्मचारी गर्लफ्रेंड की मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा इलाके में हुई उस रूह कंपा देने वाली वारदात ने आज एक और दुखद मोड़ ले लिया. करीब एक हफ्ते तक अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत के बीच झूल रही युवती ने आखिरकार बिलासपुर के सिम्स (CIMS) अस्पताल में दम तोड़ दिया. इसी घटना में आरोपी युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 फरवरी को बिलासपुर की रहने वाली युवती और एक युवक बाइक पर सवार होकर कोरबा पहुंचे थे. दोनों के बीच लंबे समय से जान-पहचान थी. कोरबा पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई. विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने अपना आपा खो दिया और पास रखे चाकू से युवती के गले पर जानलेवा हमला कर दिया.
युवती को लहूलुहान करने के बाद युवक ने भागने के बजाय उसी हथियार से खुद के गले पर भी वार कर लिया. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो युवक दम तोड़ चुका था. पुलिस ने युवती को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया था.
इस पूरी घटना में युवती की बहादुरी ने सबको हैरान कर दिया था. गले पर गंभीर वार होने के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और अपने परिजनों को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी. इसी खबर के आधार पर पुलिस और परिजन घटनास्थल तक पहुँच सके थे.
सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार युवती को बचाने की कोशिश कर रही थी. शुरुआती सर्जरी के बाद हालत में सुधार के संकेत मिले थे. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. सर्जरी के बाद युवती कोमा में चली गई और फिर कभी होश में नहीं आ सकी. मृतका बिलासपुर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी और अपने परिवार का सहारा थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB