महासमुंद में दिनदहाड़े खूनी खेल, पारिवारिक विवाद में 53 वर्षीय अधेड़ को उतारा मौत के घाट, बेटा-बेटी घायल, इलाके में फैली सनसनी, हिरासत में आरोपी

A bloody showdown in broad daylight in Mahasamund: A 53-year-old man was killed in a family dispute, his son and daughter injured, causing a sensation in the area, and the accused in custody.

महासमुंद में दिनदहाड़े खूनी खेल, पारिवारिक विवाद में 53 वर्षीय अधेड़ को उतारा मौत के घाट, बेटा-बेटी घायल, इलाके में फैली सनसनी, हिरासत में आरोपी

महासमुंद/सरायपाली : महासमुंद जिला के सरायपाली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. जिनका इलाज निजी अस्पताल में जारी है. इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले को जांच ने लिया है. पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है. यह मामला सरायपाली के झिलमिला वार्ड क्रमांक 8 का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 2 बजे एबी सीबा नाग नामक महिला अपने 5 साल के बच्चे को लेने ससुराल पहुंची थी. इसी दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया और महिला के साथ आए ताजुद्दीन और राकेश साहू ने अजहर खान 21 साल, शहनाज 27 साल और अनवर खान 53 साल के साथ बच्चों को लेकर मारपीट शुरू कर दी.
मामला देखते देखते इतना उग्र हो गया कि ताजुद्दीन और राकेश साहू ने अपने पास रखे चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. इस हमले में अनवर खान उम्र 53 साल की मौत हो गई. जबकि अजहर खान और शहनाज गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है.
घटना इतनी अचानक और खतरनाक थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए. वारदात की खबर मिलते ही सरायपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल में लिया. इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले को जांच ने लिया. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. स्थानीय लोग इस घटना से सहमे हुए हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t