नदी पार करते समय तेज बहाव में बहे स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन मासूम, एक बच्चे का शव बरामद दाे बच्चों की तलाश जारी, गांव में मातम का माहौल
Three children returning home from school were swept away by a strong current while crossing a river; the body of one child has been recovered, the search for the other two is ongoing, and a pall of gloom has descended on the village.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के ग्राम समडील में शनिवार को उस समय सनसनी फेल गई. जब स्कूल से लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी के अचानक आए तेज बहाव में बह गए. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है. दो अन्य मासूमों की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम समडील निवासी 7 साल का अनमोल जायसवाल, 9 साल की स्तुति जायसवाल (दोनों के पिता भुनेश्वर जायसवाल) और 8 साल की शिक्षा जायसवाल पिता विजय जायसवाल स्कूल में छुट्टी होने के बाद पैदल नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे. स्थानीय निवासियों ने बताया कि नदी में पानी कम था. लेकिन अचानक पानी का स्तर बढ़ा और तेज बहाव आने से तीनों बच्चे संतुलन खो बैठे और बह गए.
सर्च ऑपरेशन जारी
हादसे की खबर फैलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण नदी तट पर इकट्ठा हो गए और फौरन बचाव कार्य शुरू किया. खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा. घंटों चले सर्च अभियान के बाद एक बच्चे का शव निकाला जा सका. लापता दो बच्चों की खोज के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को बुलाया गया है. जो विस्तृत स्तर पर तलाशी अभियान चलाएगी.
गांव में पसरा मातम
इस दुखद हादसे के बाद समडील गांव और आसपास के इलाकों में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं ग्रामीण भी नदी किनारे डटे हुए हैं. थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस व रेस्क्यू टीम लापता बच्चों की तलाश में पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



