शादी में डांस के दौरान विवाद, फिर खून की होली, दूल्हे के चाचा के चेहरे-सीने में मारे चाकू, भतीजा भी घायल, 4 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

A dispute during a wedding dance led to a bloody Holi; the groom's uncle was stabbed in the face and chest, and his nephew was also injured. Six accused, including four minors, were arrested.

शादी में डांस के दौरान विवाद, फिर खून की होली, दूल्हे के चाचा के चेहरे-सीने में मारे चाकू, भतीजा भी घायल, 4 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/बिल्हा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में खुशियों से भरा शादी समारोह देखते ही देखते खून-खराबे में बदल गया. बिल्हा थाना क्षेत्र के खपरी गांव में दो युवकों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने अचानक भयावह रुप ले लिया. विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट और चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई. मृतक दूल्हे के दोस्त के चाचा थे. जबकि उसका भतीजा घायल है. यह मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खपरी निवासी कुश यादव उम्र 21 साल अपने दोस्त बादल निषाद की शादी में शामिल हुआ था. 28 नवंबर को शाम करीब साढ़े 7 बजे चुलमाटी कार्यक्रम चल रहा था. दूल्हे के घर वाले और उसके सभी दोस्त डीजे के साथ नाच रहे थे. नाचते समय उसका हाथ संदीप निषाद से टकरा गया. इसी बात पर संदीप ने गाली-गलौज शुरु कर दी और कुश को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद ओम पटेल, गोल्ठा निषाद और अन्य युवक भी विवाद में कूद पड़े और कुश से मारपीट शुरु कर दी. इसी बीच अर्जुन यादव और सूरज यादव भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भी कुश पर हमला किया.
तभी बीच-बचाव के लिए उसके चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव पहुंचे. आरोप है कि सभी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया. इसी दौरान बरतोरी के एक युवक ने चाकू निकाला और बड़कू के सीने में लगातार तीन वार कर दिया. चाकू लगने से उनके बाएं सीने, माथे और आंख के नीचे गंभीर चोटें आईं. वे मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़े और आरोपी भाग निकले.
घटना की जानकारी मिलते ही भीम पटेल, विजय निषाद और बड़कू के पिता रामभरोस वहां पहुंचे. उन्होंने घायल बड़कू को बिल्हा अस्पताल ले जाने की कोशिश की. लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया.
वारदात के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस ने फौरन कार्रवाई की. शनिवार देर रात तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इनमें 2 बालिग और 4 नाबालिग शामिल हैं. मृतक के भतीजे कुश यादव की रिपोर्ट के आधार पर सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t