शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही, स्वच्छता सामग्री खरीदी घोटाले में तीन BEO सस्पेंड, इधर पूर्व विधायक मामले में बीएलओ को नोटिस जारी
The Education Department has taken major action, suspending three BEOs in the sanitation material purchase scam, and issuing a notice to a BLO in the former MLA case.
स्वच्छता सामग्री खरीदी घोटाले में तीन BEO सस्पेंड
सक्ती : स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वच्छता सामग्री खरीदी घोटाले में कड़ी कार्रवाई करते हुए डभरा, जैजैपुर और मालखरौदा के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को फौरन प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
जांच में नियमों का उल्लंघन, बिना गुणवत्ता परीक्षण सामग्री की खरीदी और गंभीर लापरवाही सामने आई. शासन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सिविल सेवा नियमों के तहत इन तीनों अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है. शिक्षा कार्यालय सक्ती में संलग्न रहेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
पूर्व विधायक मामले में BLO को नोटिस जारी
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सुचारु और व्यवस्थित रुप से जारी है. बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया की जा रही है. इसी प्रक्रिया के दौरान हुई एक तकनीकी त्रुटि पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सुधारात्मक कदम उठाए हैं.
मनेन्द्रगढ़ जिले की विधानसभा क्रमांक 1 भरतपुर सोनहत के पूर्व विधायक गुलाबसिंह कमरो ने 21 नवम्बर को खबर दी कि उनका नाम गलती से जिला रायगढ़, विधानसभा 19 धरमजयगढ़ के मतदान केन्द्र क्रमांक 169 कया 1 तहसील घरघोड़ा के मतदाता गुलाब महंत पिता आनंद उम्र 25, ईपीआईसी नं. एलएससी 1058569 वर्ष के स्थान पर मैप हो गया है. नाम और पिता का नाम समान होने के कारण यह त्रुटि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन में हुई.
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी धरमजयगढ़ ने बताया कि खबर मिलते ही संबंधित बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. जिसके बाद 25 नवंबर को बीएलओ एप में अनमैप विकल्प उपलब्ध होते ही पूर्व विधायक गुलाबसिंह कमरो का नाम तत्काल अनमैप कर दिया गया.
अधिकारी ने बताया कि कमरो का वास्तविक एवं वैध नामांकन विधानसभा 1 भरतपुर सोनहत, मतदान क्रमांक 283, साल्ही, सरल क्रमांक 571, ईपीआईसी नं. एफडीएन 0643080 में विधि में विधिवत दर्ज है. पूर्व विधायक ने एसआईआर 2025 में अपना गणना पत्रक खुद भरकर पेश कर दिया है. जिसकी छायाप्रति विभाग के अभिलेखों में सुरक्षित है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



