पिता ने अपने 2 वर्षीय पुत्र को बेरहमी से जमीन पर पटककर उतारा मौत के घाट, पत्नी को फोन कर बोला- “तेरे बेटे को मार दिया हूं, आरोपी गिरफ्तार
A father brutally slammed his 2-year-old son to death, called his wife and said, "I have killed your son." The accused has been arrested.
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले मे दरिमा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने 2 साल के बेटे को बेरहमी से जमीन पर पटककर मार डाला. आरोपी ने घटना के बाद पत्नी को फोन कर यह भी कहा- “तेरे बेटे को मार दिया हूं.”
मिली जानकारी के मुताबिक करजी गांव निवासी जुगलाल सिंह उम्र 26 साल की शादी साल 2022 में विनीता सिंह उम्र 24 साल से हुई थी. जो मैनपाट के रोपाखार गांव की रहने वाली है. 2023 में बेटे हर्षित का जन्म हुआ.
शादी के कुछ समय बाद ही जुगलाल शराब के नशे में पत्नी से विवाद और मारपीट करने लगा. लगातार अत्याचार से तंग आकर विनीता एक साल पहले बेटे को लेकर मायके चली गई थी. कुछ दिन पहले जुगलाल अपनी पत्नी को मनाने के लिए ससुराल गया. पत्नी के साथ आने से मना करने पर उसने बेटे को यह कहकर साथ ले लिया कि “मैं इसके बिना जी नहीं पाऊंगा.”
16 सितंबर को हर्षित घर के पास खेल रहा था, तभी शराब के नशे में धुत जुगलाल वहां पहुंचा. वह बेटे को घसीटते हुए घर ले गया और अंदर ले जाकर पहले बुरी तरह पीटा. फिर जमीन पर पटक दिया. बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर रोता रहा और कुछ देर बाद शांत हो गया.
वारदात के बाद जुगलाल ने अपनी पत्नी को फोन कर कहा “तेरे बेटे को मार दिया हूं.” यह सुनकर पत्नी सदमे में आ गई. नाजुक हालत में परिजन हर्षित को करजी हॉस्पिटल ले गए. जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. आरोपी जुगलाल को हिरासत में लेकर कत्ल का केस दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
विनीता ने बताया कि पति जुगलाल शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था और अत्याचार से तंग आकर वह बेटे हर्षित को लेकर मायके चली गई थी. कुछ दिन पहले पति बेटे को लेकर आया था और फिर इसी तरह की भयावह वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.



