छत्तीसगढ़ में घर पर बच्चों के साथ बैठकर खाया गरम भजिया, सांस नली में फंसा टुकड़ा, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम
A young man in Chhattisgarh ate hot pakoras at home with his children, a piece of which got stuck in his windpipe, leading to a painful death, leaving his family in mourning.
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भजिया खाने के दौरान एक युवक की दुखद मौत हो गई. मृतक व्यक्ति अपने घर में बच्चों के साथ भजिया खा रहा था, इसी दौरान उसे खांसी आई और भजिया का एक टुकड़ा उसकी सांस नहीं में फंस गया. घटना में व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. इस दुखद घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसरा हुआ है. ये पूरा मामला कांकेर जिले के ग्राम दुर्गूकोंदल का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 सितंबर की शाम 6 बजे ग्राम दुर्गूकोंदल में संतोष दुग्गा अपने बच्चों के साथ घर में भजिया खा रहे थे. अचानक संतोष को खांसी आई और भजिया का एक टुकड़ा उनकी सांस की नली में फंस गया.
परिजन फौरन मदद करने के प्रयास में पानी पिलाने लगे. लेकिन हालत बिगड़ती गई. नाजुक हालत में उन्हें दुर्गूकोंदल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया. इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई. डॉक्टरों ने पुष्टि किया कि सांस की नली में फंसे भजिया के टुकड़े की वजह से ऑक्सीजन की कमी हुई और यही मौत की वजह बना.
इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल है. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. गांव के लोग इस घटना को लेकर चिंतित हैं और कह रहे हैं कि अगर संतोष ने भजिया न खाया होता तो उनकी जान बच सकती थी. इस तरह एक खुशहाल परिवार में अचानक मातम छा गया है. पूरे जिले में इस घटना की चर्चा हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



